1668850705160

जांच मे लापरवाह महिला दारोगा निलंबित, प्रकरण में इंस्पेक्टर की भी जांच के आदेश

News THE POLICE TODAY

हरिद्वार पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से न तो अपराधी बच पा रहे है ओर न ही वे पुलिस अधिकारी जो किसी भी जांच मे देरी या लापरवाही बरत रहे है

बता देन की आज होने ही महक्मे की एक पुलिस अधिकारी भी निलंबित कर दी गई इसी से सम्बन्धित प्रकरण में इंस्पेक्टर की भी  जांच के आदेश दें दिये गए,कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार के द्वारा दिये गए है एस एस पी अजय सिंह का कहना है की पीड़ित को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता,है  जिसमे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही होंगी,

बता दें की शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म सम्बन्धी मुकदमें में की गई जांच में विवेचक द्वारा लापरवाही बरतते हुए ठोस साक्ष्य संकलित किए बिना चार्जशीट लगाने की पुष्टि होने पर एसएसपी हरिद्वार  अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाकर विवेचक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उक्त प्रकरण के पर्यवेक्षण में बरती गई लापरवाही पर एसएचओ सिडकुल की प्रारंभिक जांच का आदेश जारी किया गया है।

साथ ही एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए कि “पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग” की एक महत्वपूर्ण कड़ी “विवेचना” होती है क्योंकि इसी आधार पर पीड़ित को माननीय न्यायालय से न्याय मिलता है। इसलिए विवेचना में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *