1678702926189

बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र में पिछले कई सालो से चल रहा अवैध स्पा,जहां मसाज लेने पहुँच रहे रंगीन मिजाज लोग,

NEWS / THE POLICE TODAY

बहादराबाद शान्तरशाह के इस क्षेत्र में चल रहा ये अवैध स्पा। भले ही हरिद्वार प्रसाशन की नजरों से बचा हो,लेकिन आस पास के लोगों की नजरो से अब दूर नही है,आपको बता दें की हिम वैली नाम से चल रहे इस सपा को यहाँ लगभग 5 वर्ष हो चुके है लेकिन आज तक किसी प्रसाशनिक अधिकारी नें इसकी न तो कभी जांच की है ओर न ही इसमें काम करने वाले लोगों की कोई विशेष जानकारी ली है,जबकि आपको बता दें की ये वही स्पा सेंटर है जहां मसाज के नाम पर लोगों से 2 हजार से 5 हजार तक भी वसूली लिए जाते है,सूत्रों की अगर माने तो ज़ब भी कोई ग्राहक मसाज कराने जाता है तो मसाज के बाद बंद कमरे में कुछ ओर ही खेल चालु हो जाता है जिसका ग्राहक को अलग से रुपया देना पड़ता है,ओर ये सारा खेल चल रहा है पिछले लगभग पांच वर्षो से बहादराबाद शांतरशाह क्षेत्र के इस हिमवैली स्पा में,

तेजी से फैल रहा देवभूमि में स्पाओ का जाल

आख़िर ऐसी भी कितनी कमाई है, इन स्पाओ में जो आज़ स्पा के नाम पर यहाँ जाल बनता जा रहा है ऐसे कौन से थेरेपिस्ट बैठे है इस हिम वैली स्पा में जो मसाज के नाम पर लोगो से मोटी रकम वसूल लेते है। और आख़िर ऐसी कौन सी मसाज है, यहाँ जो हॉस्पिटल में नहीं बल्कि इस हिम वैली नामक स्पा में मिल रही है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *