1680871660695

धर्म नगरी मे बढ़ती भीड़ के चलते ट्रेफिक मोर्चा संभाल लेती है उत्तराखण्ड पुलिस की ये स्पेशल फ़ोर्स,चार धाम यात्रा यातायात के लिए रहती है एक बड़ी चुनौती

NEWS / THE POLICE TODAY

रूडकी हर्ष।इस बार ,गुड फ्राइडे और रविवार की छुट्टी पड़ने के चलते लोगों ने धर्म नगरी हरिद्वार का रुख किया. जिसके चलते 3 दिन की छुट्टियों में हरिद्वार में यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है . हरिद्वार में उमड़ी भीड़ के चलते हरिद्वार दिल्ली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली, भीड़ और जाम की स्थिति ना बने इसी को देखते हुए सुबह से ही मंगलौर दिल्ली हाईवे पर रुड़की सीपीयू पुलिस टी आई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में आने जाने वाले वाहनों को सुचारू रूप से आवागमन के लिए टीम द्वारा सुबह से ही तैनात कर दिया गया, बता दें की इस स्तिथि पर नियंत्रण पाने के लिए सीपीयू पुलिस ने मोर्चा संभाला और यातायात को दुरुस्त करने के लिए वाहनों का आवागमन किया गया, बहरहाल छुट्टियों का सीजन अभी शुरू हुआ है और चार धाम यात्रा शुरू होना अभी बाकी है यात्रा शुरू होने से पहले ही छुट्टी के दिनों में भारी तादाद मे ट्रैफिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर देखने को मिलता है,जो हरिद्वार यातायात पुलिस के लिए एक चुनौती से कम नही रहता,
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही सड़कों पर भीड़ दिखाई देने लगती है,दूसरी और वीकेंड पर दिल्ली हरियाणा और पंजाब से भी काफी यात्री हरिद्वार पहुंचते है जिसके चलते शुक्रवार को मंगलौर हरिद्वार रोड पर रुड़की सीपीयू पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मौके पर तैनात टीआई अखिलेश कुमार ने मोर्चा संभाला, उन्होंने कहा यातायात के नियमों का पालन करें वाहन चलाते समय मोबाइल मदिरापान का सेवन न करें,चौपाया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और निर्धारित गति से अपने वाहन को चलाएं, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें ट्रिपल सिटिंग ना करें ताकि आप अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सके यात्रा सीजन को लेकर भी सीपीयू पुलिस लगातार यातायात के नियमों का पाठ पढ़ा रही है ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े,

बता दें की एसआई मुकेश हेड कांस्टेबल रोहित कुमार कॉन्स्टेबल गोविंद होमगार्ड आज़ाद होमगार्ड भूरा उर्फ रमेश कुमार सुबह से ही ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे इस मौके पर समाजसेवी दीपक लाखवान रुड़की सीपीयू पुलिस की सराहना की उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप में भी अपने दायित्व का पालन करते हुए रुड़की सीपीयू पुलिस तारीफ के काबिल है हम लोगों का भी फर्ज बनता है कि हम भी यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *