किसी को छोडूंगा नही,सबका हिसाब यही चूकता करूंगा,आधे परिवार की मौत पर बोखला उठा अली,
THE POLICE TODAY
उत्तरप्रदेश / नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली ने दीवार पर सिर मार कर खुद को घायल कर लिया। हालाकी जेल अधिकारियों नें इस बात का पूर्ण खंडन करते हुए बताया की अली बिलकुल स्वस्थ है, बता दें की अतीक की मौत के बाद से अली बेहद तनाव में है। अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या किए जाने के बाद अब नैनी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली बौखला गया है. छोटे भाई असद के एनकाउंटर फिर पिता और चाचा की हत्या के बाद उसने तीनों शूटरों को छोडूंगा नहीं यह कहते हुए हिसाब चुकता करने की धमकी दी है.
इसी जेल में अतीक की हत्या के तीनों आरोपी भी बंद थे। उन्हें सोमवार को ही नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल में ट्रांसफर किया गया है।डर था कि अतीक के बेटे और उसके गुर्गे तीनों पर हमला न कर दें।
आपको बता दें कि शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। तभी नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।















