PhotoCollage 1688523447535

जानिये कौन है ये गैगस्टर जिसकी अरबों रुपयों की सम्पत्ति हुई जब्त, कई बड़े संस्थान भी है शामिल,

THE POLICE TODAY

जिला प्रशासन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया सुशील मूंछ गैंग की लगभग 90 करोड़ की संपत्ति जप्त कर ली है। 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुछ दिन पहले जब्त की गई थी जबकि 78 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अगर माने तो फर्जी पेन कार्ड के आधार पर ये सम्पत्तियाँ खरीदी गयी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर यह संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही मोरना ब्लॉक के प्रमुख अनिल राठी के नाम दर्ज संपत्तियां जब्त कर ली गई थी जबकि 78 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों के जब्ती करण की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

जिसमें करहेड़ा, अलमासपुर,बेहड़ा सादात, ककराला, ककरौली और बीबीपुर में स्थित जमीन, पेट्रोल पंप और आवासीय भवन शामिल हैं। यह संपत्ति सुशील मूंछ द्वारा अपने रिश्तेदारों व अपने अन्य गैंग के सदस्यों के नाम दर्ज करा रखी थी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है ,जिनमे स्कूल, खेती की ज़मीन और आवासीय सम्पत्ति शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गैगंस्टर अपराधी सुशील उर्फ मूंछ द्वारा अपराध से अवैध धन अर्जित कर अपने मामा के पुत्र एवं उसके परिवार व सहयोगियों के नाम से खरीदी गयी 78.57 करोड़ की सम्पत्ति को जब्त किया गया है । पूर्व में भी 11 करोड़ रुपये की सम्पत्ति को जब्त किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *