जानिये कौन है ये दारोगा जी जो महिला सिपाही पर हो गए फिदा,दारोगा की पत्नी नें ही उठा दिया ये कदम,
NEWS / THE POLICE TODAY
लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात दरोगा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर फिदा हो गया है। उसकी पत्नी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाई।
कहा कि कांस्टेबल उनके पति आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रही है। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने एसपी को बताया कि थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने 15 साल से उनके पति को अपने प्रेम पाश में फंसा रखा है। इससे उनके परिवार में कलह का माहौल है। बच्चे और वह मानसिक तनाव की स्थति से गुजर रहे हैं।
एसआई की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कई साल से वाराणसी में बच्चों के साथ रह रही है। पुलिस विभाग में तैनात तलाकशुदा महिला कांस्टेबल ने उनके पति से नजदिकियां बढ़ा लीं। बाद में आर्थिक और शारीरिक शोषण करने लगी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया पर दबंग प्रवृत्ति की कांस्टेबल ने उनके परिवार के सदस्यों को फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी। इससे परिवार के लोग काफी सदमे में है। एसपी ने जल्द मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।















