1688897903608

कावड़ मेले के दौरान व्यवस्थाओं पर बाज की तरह नजर, टीम के साथ नैशनल हाई-वे पर खुद उतरे पुलिस कप्तान अजय सिंह

THE POLICE TODAY

हरिद्वार / धर्म नगरी मे अभी कावड़ मेला जोरो पर चल रहा है सम्पूर्ण भारत से श्रद्धांलु करोड़ों की संख्या मे धर्म नगरी पहुंचकर  माँ गंगा से जल भरकर अपने अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे है ऐसे मे अगर व्यवस्थाओं की बात करें तो सबसे ज्यादा जिम्मेदार यहाँ पुलिस प्रसाशन को ही माना जाता है हरिद्वार पुलिस के साथ साथ अन्य कईं राज्यों की पुलिस इस मेले को सम्पूर्ण कराने मे सहयोग प्रदान करती है, हरिद्वार पुलिस की अगर बात करें तो रिमझिम बारिश के दौरान भी एक सिपाही से लेकर स्वयं पुलिस कप्तान अजय सिंह भी सड़कों पर ड्यूटी देते नजर आ रहे है,

लगातार पुलिस ऐसे वाहनो को सड़को पर से हटा रही है जो बेवजह खडे होकर व्यवस्थाओं को बाधित कर रहे है ऐसे वाहनो को सड़को से हटाकर उन्हें पार्कन मे खडे करने की चेतावनी दी जा रही है ओर साथ ही पुलिस अधिकारियों नें कावड़ ड्यूटी कर रही सभी फ़ोर्स को भी इसके लिए निर्देशित कर दिया है की हाइवे पर याँ बेवजह कहीं कोई वाहन खड़ा न हो, वही अपने उत्कर्ष की चरम सीमा की ओर बढ़ रहे कांवड़ मेले में आज एसएसपी अजय सिंह एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा भारी बारिश के बीच जटवाड़ा पुल से ख्याति ढ़ाबा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का पैदल दौरा कर कांवड़ यात्रा का स्थलीय परीक्षण भी किया।

इस दौरान एसएसपी अजय सिंह एवं उनके साथ चल रहे हैं पुलिस फोर्स द्वारा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए कावड़ियों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। अजय सिंह द्वारा इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स को भी लगातार ट्रैफिक आगे बढ़ाने एवं हाईवे पर किसी भी स्थान पर वाहनों को खड़ा ना होने देने के स्पष्ट एवं ठोस निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *