1689154687948

हरिद्वार कावड़ ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद व उनकी टीम नें लोटाए श्रद्धांलू के खोये हुए दस हजार रूपये,भोला हुआ खुश,

THE POLICE TODAY

धर्मनगरी हरिद्वार इस समय भोले के जयकारों के साथ गूंज रही है,हालाकी लगातार उत्तराखण्ड मे भारी वर्षा हो रही है बावजूद उसके श्रद्धांलुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है,करोड़ों लोग अब तक हरिद्वार दर्शन कर चुके है,धर्म नगरी हरिद्वार आस्था का केंद्र भी माना जाता है ओर सावन के महीने के ये आस्था ओर श्रद्धा रिकॉर्ड तोड़ देती है,ऐसे मे बाहर से आने वाले श्रद्धांलुओं की तमाम व्यवस्था पुलिस प्रसाशन के लिए एक चुनौती होती है, एक तरफ पुलिस को अपराध पर नजर रखनी है तो दूसरी ओर उन श्रद्धांलुओं की जो सावन के माह मे करोड़ों की संख्या मे हरिद्वार पहुंचकर कावड़ उठाते है, किसी को चोट लगती है,किसी का सामान चोरी कर लिया जाता है तो किसी का महंगा सामान कहीं गिर जाता है या गुम हो जाता है,ऐसे मे उन लोगों के सामने समस्या ख़डी हो जाती है जो श्रद्धां के साथ यहाँ आते है, लेकिन आपको बता दें की हरिद्वार मे चप्पे चप्पे पर पुलिस इन व्यवस्थाओं को संभाल रही है,एक ओर ईमानदारी से ड्यूटी कर रही है तो दूसरी ओर समाजिकता का परिचय भी दे रही है,

बता दें की आज गाजियाबाद निवासी एक श्रद्धांलू पुनीत त्यागी की परेशानी तब बढ़ गई ज़ब उसकी जेब से दस हजार रूपये की भारी रकम कहीं गिर गई,जिसकी सूचना कावड़िये द्वारा ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को भी दी गई, सामान चोरी हो जाता है या गिर जाता है तो मिलने की संभावना रहती है परन्तु रुपयों का मिलना असम्भव हो जाता है,बावजूद इसके सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ओर उनकी टीम का ये प्रयास जारी रहा की रूपये मिल जाए,उनकी मेहनत सफल भी हुई उन्होंने दस हजार रुपयों की राशि के बारे मे पता लगाकर उसे पीड़ित पुनीत त्यागी तक पहुँचाया,

उत्तराखण्ड मित्र पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद व टीम द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य के लिए पुनीत त्यागी द्वारा सभी पुलिस कर्मियों का आभार जताया,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *