1690819836723

आखिर कौन हैं ये लोग, जिनके कारण बिगड़ने जा रहे हैं धर्मनगरी के हालात,मिटने जा रही हैं मर्यादा, दांव पर लगने वाली हैं सभ्यता ओर पवित्रता,

THE POLICE TODAY

हरिद्वार / धर्म नगरी हरिद्वार मे अब डिमक लग चुकी हैं ओर वो डिमक धर्म नगरी हरिद्वार की पवित्रता पर खतरा बनकर मंडराने लगी हैं,जो धीरे धीरे नही बल्कि तेजी से हरिद्वार की मर्यादा को पूरी दुनिया मे बदनाम करने की तैयारी कर चुकी हैं,अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन सी ऐसी डिमक हैं जिससे धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्रता ओर मर्यादा पर खतरा बन चुकी हैं,तो बता दें की ये डिमक कोई ओर नही बल्कि वो स्पा व मसाज पार्लर हैं जो अवैध रूप से बेलगाम खुलते जा रहे हैं,हरिद्वार ओर रुड़की दो ऐसे शहर जो एक धर्म नगरी के नाम से विश्व विख्यात हैं तो दुसरा शिक्षा के क्षेत्र मे,परन्तु बेलगाम खुलने वाले स्पा सेंटरों मे स्पा व मसाज के नाम पर जो अनैतिक व असामाजिक कार्य सिर चढ़कर बोल रहे हैं,वो धर्म नगरी हरिद्वार की मर्यादा के लिए तो खतरा बन ही चुके हैं साथ ही प्रसाशन की व्यवस्थाओं की अच्छी खासी पोल भी खोल रहे हैं,
दरअसल इन स्पा सेंटरों मे 95% स्पा ऐसे हैं जहाँ खुलेआम देहव्यापार कर धर्म नगरी के प्रसाशन को खुली चुनौती दी जा रही हैं,ये 95% वही स्पा हैं जहाँ लडकियां जिश्मफरोशी को अंजाम दे रही हैं,जो धर्म नगरी के साथ साथ आस पास के क्षेत्रीय समाज मे असामाजिकता फैला रही हैं,

ये 95% मसाज पार्लर मसाज के नाम पर बंद कमरों मे देह व्यापार को अंजाम दे रहे हैं बंद कमरों मे लड़कियां ग्राहक से 2000 से लेकर 5000 रूपये लेकर जिश्म फरोशी को अंजाम दे रही हैं,ओर ऐसा भी नही हैं की ये सब गैर कानूनी कार्य स्पा मालिकों के संज्ञान मे नही ,बकायदा स्पा मालिकों के कहने पर ओर उनकी अनुमति से ही बंद कमरों मे ये अनैतिक कार्य हो रहे हैं,

पुलिस की छापेमारी से पहले ही कैसे मयान मे आ जाते हैं ये स्पा,कैसे बच निकलते हैं?

बता दें की ज़ब भी पुलिस द्वारा मसाज पार्लरों मे छापेमारी की गुप्त योजना बनाई जाती हैं तो छापेमारी से पहले ही मसाज पार्लरों को इसकी सूचना मिल जाती हैं जिस कारण स्पा संचालको द्वारा या तो मसाज पार्लरों के शटर गिरा दिये जाते या फिर आपत्ति जनक सामग्री बाहर निकलवाकर लड़कियों को भगा दिया जाता हैं,अब सवाल ये खड़ा होता हैं की आखिर कैसे विभाग की गुप्त योजना इन तक पहले ही पहुँच जाती हैं,तो ये भी जांच का विषय हैं,

लेकिन जिस रफ़्तार से धर्मनगरी मे जिश्म फरोशी का धंधा करने वाले मसाज पार्लर फ़ैलते जा रहे हैं उस से दो बाते स्पस्ट हो जाती हैं,पहली ये की इन्हे प्रसाशनिक अधिकारियों का कोई ख़ौफ़ नही,
दूसरा ये की जल्दी ही धर्मनगरी हरिद्वार के कोने कोने मे ऐसे मसाज पार्लर होंगे जहाँ मसाज के नाम पर देहव्यापार करने वालों का नेटवर्क चारों ओर फैल जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *