1692551959171

हरिद्वार पुलिस ने महसूस किया वरिष्ठ नागरिक का दर्द,की पूरी मदद पीड़ित नें किया पुलिस का धन्यवाद l

THE POLICE TODAY

कलियर / मामला थाना कलियर क्षेत्र का हैं जहाँ आज सीनियर सिटीजन गेन्दा पुत्र रोलाह निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर जिनकी उम्र लगभग 85 वर्ष हैं,अपनी समस्या को लेकर ज़ब पुलिस के पास पहुंचे तो सोचा भी नही होगा की वहाँ उनके साथ ऐसा व्यवहार भी हो सकता हैं,पुलिस कर्मियों नें उन्हें शान्तिपूर्वक बैठकर उनकी समस्या सुनी ओर उन्हें राहत दिलाने का पूरा आश्वाशन दिया

थाना हाजिर आकर अभियुक्त गण जगजीवन राम पुत्र समय सिंह निवासी कनखल, कुलदीप पुत्र जयचन्द निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर व बाबूराम पुत्र सन्दल निवासी मूलदासपुर माजरा पर स्वयं के खेत में लगे 40 पेड जिसमें 32 पेड पॉपलर, 06 पेड आम व 02 पेड बबूल के थे, को चोरी से काट कर बेचने व बुजुर्ग की पुत्रवधु द्वारा मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दी।

जिस पर प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कलियर मे संबंधित धाराओं मे तुरंत कार्यवाही के साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधि0 1976 बनाम अभियुक्त जगजीवनराम आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रचलित है। तुरंत व इतनी आसानी से कार्यवाही होती देख बुजुर्ग नागरिक द्वारा कलियर पुलिस का धन्यवाद किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *