हरिद्वार ग्रीन सोसायटी मे असामाजिक तत्वों द्वारा कभी भी दिया जा सकता हैं बड़ी घटना को अंजाम,जानिये क्या हैं पूरा मामला,
NEWS / THE POLICE TODAY
हरिद्वार ग्रीन सोसायटी रोशनाबाद मे पिछले कुछ समय से महिला सूत्रों द्वारा बार बार जानकारी मिल रही हैं कि आये दिन उनके साथ राह चलते कुछ युवक छेड़खानी करने का प्रयास कर रहे हैं,कभी उनसे उनके मोबाइल नंबर मांगे जाते हैं तो कभी लिफ्ट मे उनका पीछा किया जा रहा हैं,जिस कारण वे मानसिक रूप से परेशान चल रही हैं,कुछ लोगों द्वारा नाम न खोले जाने का हवाला देते हुए यह भी जानकारी दी गई हैं कि आये दिन सोसायटी के पीछे वाले सेक्शन मे कुछ असामाजिक तत्व कभी लडकियां लाकर मौज मस्ती करते हैं तो कभी शराब कि पार्टियां कर हुडदंग काट रहे हैं इतना ही नही,अकेली रह रही लड़कियों को अर्धरात्रि मे इनके दरवाजे पीटकर उन्हें परेशान किया जा रहा हैं,जिस कारण अकेली रह रही लड़कियां व महिलायें ख़ौफ़ मे रहने लगी हैं,
सूत्रों कि अगर माने तो जो लोग इस तरह कि अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं वे अधिकतर उत्तरप्रदेश व हरियाणा के युवक हैं जो यहाँ किराये पर निवास कर आस पास रहने वाली महिलाओं को परेशान कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं,
आये दिन शराब कि हो रही पार्टियों से महिलायें परेशान,
बता दें कि हरिद्वार ग्रीन सोसायटी मे पिछले कुछ समय से ऐसे असामाजिक तत्व किराये पर निवास कर रहे हैं जो आये दिन यहाँ शराब कि पार्टियां कर हुड दंग मचा रहे हैं,इतना ही नही कभी कभी तो फ्लेटो से बाहर निकल कर हंगामा भी करते हैं,जिस कारण पीछे के टावरों मे महिलायें व बच्चे डरे हुए हैं,ओर स्वयं को असुरक्षित बता रहे हैं,
आखिर कौन हैं ये असामाजिक तत्व? ओर किसके संरक्षण मे कर रहे हैं ये बड़ी हिमाकत?
सवाल खड़ा ये होता हैं कि जिस तरह असामाजिक तत्वों द्वारा यहाँ आये दिन धर्मनगरी के इस औद्योगिक हिस्से मे इस तरह का हुड दंग काटा जा रहा हैं क्या यहाँ कि सुरक्षा को इन असामाजिक तत्वों से कोई खतरा नही? ओर ज़ब यहाँ इस तरह के कुछ लोग निवास कर रहे हैं तो क्या इनका पास के थाने मे पुलिस वेरिफिकेशन हैं? ओर सबसे बड़ी ओर गंभीर बात कि जिस तरह ये लोग यहाँ रहकर यही कि शांति भंग कर रहे हैं,महिलाओं ओर लड़कियों से उनके मोबाइल नंबर पूछ रहे हैं उन्हें मेसेज कर रहे हैं,उनका पीछा कर रहे हैं,क्या कल ये किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम नही देंगे?
अगर कल इन्होने किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम दे दिया तो उसका जिम्मेदार होगा कौन ये बड़ा सवाल हैं,















