यारों नें ही उतार दिया मौत के धाट,जानिये क्यों कर दिया यारों नें ही काम तमाम,हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
NEWS / THE POLICE TODAY
रुड़की / ये वहीँ तीनो हैं जिन्होंने अपने ही दोस्त कि जीवन लीला खत्म कर दी हालाकी तीनों हत्यारे दोस्त हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोच लिये गये हैं बता दें कि मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल इस खुलासे मे काफी मददगार साबित हुई हैं
लेकिन हरिद्वार पुलिस कि मेहनत को नकारा नही जा सकता मृतक आत्मा को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को जनता खूब सराह रही हैं पुलिस सूत्रों कि अगर माने तो तीन दिन पूर्व मृतक के भाई द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था,जिसे हरिद्वार पुलिस नें गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्यवाही जारी रखी,
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दीपक के गायब होने पर परिजनों ने तलाश के प्रयास किए तो युवक का शव 26 जुलाई को आम के बगीचे में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामें की कार्यवाही की गई। स्थानीय स्तर पर मालुमात करने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतक और उसके कुछ अन्य दोस्त नशा करने के आदी थे।
गांव में चल रही सुगबुगाहट के बीच मृतक के भाई नें उसके दोस्त रवि जो इबराहीम का रहने वाला हैं उसके द्वारा अपने भाई की हत्या करने की संभावना जताने पर कोतवाली गंगनहर में 9 सितम्बर को हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद युवक, अन्य दोस्तों एवं मृतक के मोबाइल की लोकेशन एवं कॉल डिटेल की गहनता से पड़ताल करने पर सामने आया कि मृतक द्वारा अन्तिम बार अपने दोस्त नितिन से बात की गई थी।
गहराई से पड़ताल करने के पश्चात अन्य कॉल डिटेल निकालकर उसकी जांच के बाद पुलिस टीम ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रवि, नितिन व सन्नी को हत्या प्रकरण में हिरासत में लिया गया।जिसके बाद उनसे सख्ताई से पूछताछ कि गई,
अब जानिये क्या रही कत्ल की वजह
पुलिस जांच के बाद प्रकाश में आया कि 26 जुलाई को चारों दोस्तों ने खेतों में बैठकर स्मैक पी। पीने के लिए और स्मैक मांगने पर मृतक दीपक द्वारा मना करने व पैसे देकर स्मैक लेने की बात करने पर विवाद हो गया,जिसके बाद तीनों अभियुक्तों ने मृतक के हाथ पकड़कर उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबा कर उसकी हत्या कर दी । ओर तीनो फरार हो गये,हत्यारों को दबोचकर मृतक को न्याय दिलाने पर स्थानीय जनता ने हरिद्वार पुलिस की जनहितकारी छवि की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।
पुलिस टीम का विवरण…
गंगनहर मनीष उपाध्याय, प्रदीप तोमर, सुभाष, यूनूस बेग, विनोद डोभाल,
रणवीर















