एक लाख के लिये बच्चा तो चोरी कर लिया लेकिन चढ़ गये पुलिस के हत्थे,जानिये कौन हैं ये लोग जो दे रहे हैं अपराधिक गतिविधिओं को अंजाम,
NEWS / THE POLCE TODAY
हरिद्वार / औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल जहाँ अपराधिक घटनाओं का होना स्वाभाविक है चूंकि यह एक ऐसा क्षेत्र हैं जहाँ लाखों कि संख्या मे बाहरी राज्यों के लोग नौकरी पेशा करने के लिये आस्थाई रूप से किराये के मकानो मे निवास कर रहे हैं, हालाकी इन्ही कारणों के कारण पुलिस गस्त भी इस क्षेत्र मे लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं,जिसके कारण ऐसी बहुत सी अप्रिय घटनाये हैं जो सफल होने से पहले ही समाप्त हो रही हैं,या अपराधियों व असामाजिक तत्व योजना बनाते ही धरे जा रहे हैं,ऐसे बहुत से मामले पहले हो चुके हैं जहाँ हरिद्वार पुलिस के द्वारा कि गई कार्यवाही के चलते लोगों नें पुलिस कि प्रशंसा कि हैं, हालाकी बच्चा चोरी कि घटनाये पहले भी हुई हैं ओर कुछ ही घंटो मे पुलिस नें अपराधियों के साथ साथ अपहरत बच्चे भी बरामद कर लिये,जिस कारण पुलिस पर जनता का भरोसा बढा,ओर पुलिस अपने अच्छे कार्यों के लिये अखबारों व न्यूज चैनलों कि सुर्खियां बनी,लेकिन दुर्भाग्य ये भी हैं कि पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार मे हत्या ओर बच्चे चोरी कि घटनाओं के चलते क्षेत्र मे दहशत का माहौल भी हैं,
बच्चा चोरी कि घटना के बाद हरिद्वार पुलिस के हाथ फिर से सफलता,जानिये क्या हैं मामला,
अभी हाल ही मे ऐसी ही एक घटना के चलते फिर से पुलिस के हाथ पाँव फुल गये ज़ब रोशनाबाद सिडकुल से एक बच्चा चोरी होने कि सूचना पुलिस को मिली,हालाकी अभिभावको द्वारा दी गई तेहरीर के आधार पर पुलिस नें मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कि ओर पुलिस को सफलता भी मिली बता दें कि,9 तारीख को सिडकुल क्षेत्र से छः साल का बच्चे का अपहरण कर लिया गया था,अपहरण के इस मामले मे पुरुष के साथ महिला भी शामिल थी,जिसे एक मेल बच्चे कि आवश्यकता थी जिसके चलते बच्चे का अपहरण किया गया,पुलिस द्वारा मिली जानकारी मे ज्ञात हुआ कि महिला मेरठ ओर पुरुष बागपत का रहने वाला हैं हालाकी दोनों अब पुलिस कि गिरफ्त मे हैं,
पुलिस द्वारा मिली जानकारी मे महिला नें नें पुरुष से सौदा किया कि उसे एक मेक बच्चे कि आवश्यकता हैं अगर वो बच्चा उपलब्ध करा देता हैं तो बदले मे उसे एक लाख रूपये भी देगी,जिस कारण बाग़पत के रहने वाले जनक,रविन्द्र ओर महिला सगुन नें इस प्रकरण को अंजाम दिया















