वेश बदल कर उसी गुरु कि गर्दन पर छूरे से वार कर दिया जिसके साथ रहा बीस साल,
THE POLICE TODAY
हरिद्वार / कुर्सी हो या गद्दी इसका लालच बहुत बुरा है ऐसा कई बार सुना और देखा गया ज़ब किसी नेता ने कुर्सी के लालच मै तो किसी शिष्य ने गद्दी पाने के लिए इन्शानियत और मानवता को ही छोड़ दिया हो। बता दें कि अभी हाल ही का मामला हरिद्वार का है जहाँ गद्दी पाने के लालच मै चेले ने ही अपने गुरु पर जानलेवा हमला कर दिया
जहां गद्दी की चाह में 20 साल से साथ रह रहा चेला अपने ही गुरु की जान का दुश्मन बन बैठा। चेले ने प्लानिंग की और वेश बदलकर (धोती कुर्ता के बजाय लोवर टी-शर्ट पहनकर और सिर में बिग पहनकर) अपने गुरु कमलानन्द गिरी महाराज के गले पर चाकू से वार कर दिया। गुरु की किस्मत अच्छी थी जो वार सही न पड़ा और मौके पर मौजूद लोगों के बीच बचाव से जान बच गई।
बीते कल अन्य शिष्य की तहरीर पर कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कर खड़खड़ी चौकी इंचार्ज SI विजेंद्र सिंह कुमांई के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 02.06.22 को आरोपी अभियुक्त गिरीशानन्द को गिरफ्तार करते हुये उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया व माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार दाखिल किया ।
पुलिस टीम का नाम-
1- SI विजेन्द्र सिह कुमांई (चौकी इंचार्ज खड़खड़ी)
2- का0 जितेन्द्र शाह, 3- का0 राहुल धानिक
4- का0 सुमन डोभाल, 5- का0 जितेन्द्र कुमार















