car theft 1

सिडकुल कम्पनी के एच आर मैंनेजर कि गाडी पर हमला,एक बड़ी अपराधिक घटना होते होते बची,

THE POLICE TODAY / NEWS

रोशनाबाद औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल मेक्नोर कम्पनी के एच आर सहायक मैनेजर अंकित कम्बोज ज़ब 7 बजे अपनी कार लेकर कम्पनी से घर के लिए रवाना हुए तो बाहर निकलते ही दर्जनों युवकों ने उन्हें घर लिया और गाडी पर हमला कर दिया, कम्बोज कि अगर माने तो युवकों में से कई के पास देशी तमंचे भी थे,हालाकी वे जान बचाकर वहाँ से निकलने में सफल तो रहे लेकिन गाडी के साथ तोड़फोड़ करते युवक सीसी टीवी में साफ नजर आ रहे है।

बता दें कि इस पुरे घटनाक्रम कि जानकारी मैनेजर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को 112 न0 पर दे दी गई। और बाद में निकट ही सिडकुल थाने में भी पीड़ित द्वारा तेहरीर देकर जांच कि मांग कि गई है।

बता दें कि कम्पनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरो में यें पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि मैनेजर कि गाडी को युवक चारो और से घर लेते है और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है इतना ही नहीं कुछ युवकों द्वारा गाडी पर हमला भी किया जा रहा है। हालाकी मैनेजर कम्बोज इनसे जान बचाकर सुरक्षित निकलने में सफल भी हो जाते है। अन्यथा इस क्षेत्र में यें एक और बड़ी घटना घट सकती थी। अब सवाल यें भी खड़ा हो रहा है कि ऐसे अपराधिक प्रवर्ती के लोगो को यहां संरक्षण किसका मिल रहा है और कहाँ से आकर यें लोग इस क्षेत्र में अपराधिक गतिविधिओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे है।

सिडकुल पुलिस कि अगर माने तो मामले कि जाँच चल रही है और जल्दी ही दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही भी होंगी इतना ही नहीं नहीं क्षेत्र में किसी भी प्रकार कि अपराधिक गतिविधिया बर्दास्त नहीं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *