हरिद्वार एसएसपी संग फोटो खिंचावाकर सौभाग्य प्राप्त करने के चक़्कर मे हो गई हवालात,जानिये कौन है सलमान जिसकी गिरफ़्तारी पर हुआ दस हजार का इनाम,
NEWS / THE POLICE TODAY
Haridwar / एस एस पी हरिद्वार अजय सिंह नें ऐसे लोगों के मंसूबों पर भी पानी फेर दिया जो अधिकारियों सँग फोटो खिंचवाकर आस पड़ोस ओर सोशल मिडिया पर रौब झाड़ते है,उन्होंने कहा की ऐसे लोग यह न सोचें कि किसी अधिकारी संग फोटो खिंचवाकर वे उसका फायदा उठा सकते हैं, अपराधियो को बचने के लिए कोई जगह नही मिलेगी”*
बता दें की ऐसे लोग जो इस प्रकार के खेल खेलते है फेसबुक और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की एक्टिविटी करते है उन पर भी अब हरिद्वार पुलिस की सतर्क नजर है,ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके बारे मे पता लगाया जायेगा,
किसी भी जिले का पदभार सँभालने के चलते बड़े अधिकारियों को गुजरना पड़ता है इस रिवाज से,
जब भी किसी जनपद में नये विभागाध्यक्ष/मुखिया का आगमन होता है तो आमजन द्वारा नए मुखिया को बधाई शुभकामना संदेश दिया जाता है और अगर नवागंतुक मुखिया की आम शोहरत बेहतर हो तो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिष्टाचार भेंट में फूलों का गुलदस्ता आदि के साथ अधिकारी संग फोटो खिंचवाने की होड़ सी लग जाती है।
आखिर ऐसा क्यों करते है ये लोग?तो बता दें की इसके पीछे इनके ऐसे कारोबार ऐसे काम ऐसी गतिविधियाँ होती है जिन पर अधिकारियों की कार्यवाहियों के खतरे मडराते रहते है,इसी खतरे को टालने के प्रयास मे ये लोग अधिकारियों को कोई फूल भेट करने पहुँच जाता है तो कोई गुलदस्ता,मजे की बात तो ये है की ज़ब अधिकारी जिले मे आते है उसके आते ही ये ऐसा क्यों करते है? अगर ऐसा करना ही है तो पहले कुछ दिन अधिकारी की कार्यशैली को देखिये वह अच्छा काम करता है तब तो मिलने का कोई औचित्य बनता भी है,लेकिन मिलना इनकी समाजिकता नही बल्कि मज़बूरी होती है,
अब जानिये सोशल मिडिया से ये लोग कैसे इन तस्वीरों का उठाते है लाभ
कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर नए अधिकारी संग फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से उसका दुष्प्रचार अपनी साख को बेहतर एवं गलत तरीके से लाभ कमाने में लगाते हैं और अपने साथ के लोगो में नए अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने का प्रयास करते हैं।ओर बार बार फोटो सोशल मिडिया पर शेयर कर लिखते है की मुझे इनके साथ फोटो खिंचवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,चाय का आनंद लिया,कई गंभीर मामलो पर चर्चाएँ हुई, हालाकी ये सब इन लोगों के स्टंट होते है जिनका ये लाभ उठाते है,
अब जान लीजिये कौन है ये सलमान जिसनें एस एस पी सँग गलत तरीके से फोटो खिंचवाकर कर लिया सौभाग्य प्राप्त,
बता दें की भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी हरिद्वार संग खिंचाई अपनी फोटो को गलत नीयत के साथ प्रचारित करने में पीरपुरा मंगलौर का सलमान चिन्हित हुआ है। जो कोतवाली मंगलौर से एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान में वांछित है, एसएसपी के निर्देश पर सलमान के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू भी लिया गया है।इतना ही नही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए इस प्रकार के असामाजिक सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है जो लोग सोचते हैं कि भीड़ का फायदा उठाकर वह अधिकारी संग फोटो खिंच लेंगे और आम जनता को धोखे में डालेंगे।तो अब ऐसा नही होगा,एसएसपी द्वारा उक्त सलमान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई व उसकी कुंडली खंगालने के लिए कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया है।















