images 2023 03 28T123206.853

27 साल का एक ऐसा ठोंगी बाबा जिसने तंत्र मंत्र की आड़ मे एक या दो नही बल्कि ठग लिया पुरे गाँव को,जानिये कहाँ का है ये मामला,

NEWS / THE POLICE TODAY

देश मे शिक्षा का स्तर बढ़ने ओर हाईटेक होने के बावजूद भी मदारी आम जनता का ढीच्चक बना रहे है,कहीं ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क तेजी से काम कर रहा है तो कहीं तंत्र मंत्र के चक़्कर मे लोग ठगी का शिकार हो रहे है,ओर ये कारनामे किसी एक राज्य मे नही बल्कि पुरे देश मे तेजी से फ़ैलते चले जा रहे है,लेकिन हम बात करें उत्तरप्रदेश की तो वहाँ आज भी ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां शिक्षा का स्तर थोड़ा कम है ओर उन्ही क्षेत्रो मे लोग अधिकतर ठगी का शिकार हो रहे है वो चाहे ऑनलाइन ठगी हो या फिर तंत्र मंत्र की आड़ मे चल रहे नेटवर्क,

आपको बता दें की एक ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश से सामने आया है, पीलीभीत जहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में पूरा गांव ठगी का शिकार हो गया. भांडा फूटते ही बाबा मौके से फरार हो गया, ठगी का पता चलते ही गांव की महिलाएं इकट्ठा होकर थाने पर जाकर प्रदर्शन करने लगीं, फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगी करने वाले बाबा को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला पूरनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का है…यहां शाहजहांपुर जिले का करण सिंह कुशवाहा (27 साल) किराए के घर में रह रहा था, इसके बाद गांव की महिलाओं से मिलने जुलने लगा… करण महिला की तरह सज-धजकर पूजा पाठ करता था. धीरे-धीरे गांव की महिलाएं करण को तांत्रिक बाबा समझ कर अपना दुख बताने लगीं. फिर करण तंत्र-मंत्र, झाड़-फूककर इलाज करने लगा, अब इसका ढोंगी का भांडा फ़ोड़ हो गया. ओर महिलाओं से पैसे की ठगी करने लगा,
महिलाएं पैसे लुटाती रही लेकिन,जिन परेशानियों को लेकर महिलाएं धन लुटा रही थीं वो तो ज्यों की त्यों थीं,जिसके बाद कुछ महिलाओं को शक हुआ ओर उन्होंने बाबा से सवाल जवाब शुरू कर दिये,बस फिर क्या था पोल खुलती देख बाबा नें बोरिया बिस्तर समेत लिया ओर हो गया रफू चक़्कर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *