ज्वालापुर चेतक की चौकसी से माफिया धरा गया,क्षेत्र मे कर रहा था अवैध व्यापार
NEWS / THE POLICE TODAY.
ज्वालापुर/ क्षेत्र मे नशे का कारोबार करने वालो को हरिद्वार पुलिस किस कदर दौड़ा रही है ये आप लगातार खबरों के माध्यम से देख रहे है,उत्तराखण्ड मे आज सबसे बड़ी अगर कोई मुहीम चल रही है तो वो है नशा मुक्त उत्तराखण्ड की मुहीम,जिसमे उत्तराखंड पुलिस की अहम भूमिका की आवश्यकता है,ओर कहीं न कहीं मित्र पुलिस की इस मुहीम मे कड़ी मेहनत नजर आ भी रही है,
बता दें की जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते ज्वालापुर पुलिस सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह,का0 रोहित बरोड़िया व दिनेश कुमार की चौकसी के चलते सफलतापूर्वक फिर से एक ओर चरस माफिया साजिद उर्फ शाहिद पुत्र स्वर्गीय शमसुद्दीन निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर चढ़ा,जिसके पास से 103.60 ग्राम अवैध चरस भी बरामद की गई,















