1680359464493

सीपीयू पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को किया प्रेरित,बच्चो को वाहन न देने कि भी कि अपील,

NEWS / THE POLICE TODAY 

रुड़की / उत्तराखंड पुलिस जहां एक ओर राज्य को अपराधमुक्त करने के प्रयास मे दिन रात मेहनत करती नजर आ रही है वहीं शहर व जनपदों मे भी मित्र पुलिस लगातार अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुधारने की पुरजोर कोशिश मे नजर आ रही है,एक ओर यातायात नियमों का उलघन करने वालों कि आवश्यकता पड़ने पर चलानी कार्यवाही की जा रही है तो दूसरी ओर मित्रता पूर्वक यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनता को प्रेरित भी किया जा रहा है
आपको बता दें कि नगर रुड़की में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है जहां लगातार बढ़ रही जाम की समस्या तथा दुपहिया एवं तिपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते लगातार यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है आज दरोगा मुकेश के नेतृत्व मे सोलानी पार्क के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें हेलमेट ना पहने वाले तथा वाहनों के कागजात ना होने पर वाहन चालकों के चालान काटे गए,साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति प्रेरित किया गया तथा ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का आदेश देते हुए दरोगा मुकेश ने कहा कि नियम विरुद्ध चलने के कारण जहां लगातार सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ रही है,वहीं जाम की समस्या भी नगर में एक प्रमुख समस्या बनती जा रही है इस मौके पर सिपाही रोहित भी मौजूद रहे दरोगा मुकेश ने नाबालिकों को वाहन न चलाने की नसीहत दी और उनके माता पिता से निवेदन किया की इस बात का खासकर ध्यान रखें कि अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी तरह का वाहन चलाने को ना दे, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके ,इसके अलावा नगर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा जाम का मुख्य कारण बनती जा रही है आए दिन रुड़की शहर के बाजारों में ई-रिक्शा की वजह से जाम देखने को मिलता है इस के अलावा सिविल लाइन एवं बीटी गंज और मुख्य बाजारों में बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *