1680436476076

लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ रुड़की सीपीयू पुलिस कि लगातार कार्यवाही जारी,वाहन चालकों से कि अपील बाजारों मे वाहन खडे कर न लगाए जाम,

The Police Today

रूडकी हर्ष।/ हाईवे पर यातायात नियमों की अवहेलना करने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर यातायात पुलिस(सीपीयु) रुड़की एस.आई हरीश  के नेतृत्व में सीपीयू टीम द्वारा रविवार को नगला इमरती हरिद्वार दिल्ली बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान स्पीडो मीटर से तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले मदिरा पीकर वाहन चालकों के चालान काटे गए,
गौरतलब है कि मार्ग पर वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। ऐसे में कई बार वाहन चालक जल्दबाजी के चलते नियमों की अवहेलना करते हैं। इस कारण हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया । वही चार धाम यात्रा के मद्देनजर प्रदेश भर में यातायात के नियमों कि अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसेगी ताकि दुर्घटना से बचा जा सके,इसके अलावा शहर भर में जंजाल बनी ई रिक्शा व टेंपो चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया ताकि बाजारों में किसी भी तरह के जाम से बचा जा सके, इसी के साथ टेंपो चालकों को हिदायत दी गई कि ओवरलोडिंग सवारियां भरकर ना चले,ई- रिक्शा चालक नियमों का पालन करें, और शहर में जाम का कारण ना बने,

इस कार्यवाही मे यातायात पुलिस कि अगर बात करें तो टीम में शामिल रहे एसआई हरीश अधिकारी एसआई मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल कृपाराम हेड कांस्टेबल रोहित कुमार कांस्टेबल सुभाष डबराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *