1680626915704

जानिये कौन है ये लोग जिन्होंने लारेंस विश्नोई के नाम से मांगी पांच करोड़ कि रंगदारी,

THE POLICE TODAY

हरियाणा / पिहोवा के एक व्यक्ति बलविन्दर से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।यह रंगदारी लॉरेंस विश्नोई के नाम से कैथल के रहने वाले तीन युवकों द्वारा मांगी गई है

पीड़ित मूलत कैथल के गांव सीवन का रहने वाला है। हालाकी पुलिस ने तीनों आरोपी रामचंद्र, संदीप व जयपाल को गिरफ्तार कर लिया है जो कैथल के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र सीआईए-2 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि कैथल के सीवन निवासी बलविंदर को 29 मार्च को सुबह 11 बजे एक विदेशी नम्बर से एक वाट्सअप पर कॉल आई।

उसने फोन अटैंड किया तो फोन करने वाले ने अपने आपको लॉरेंस का भाई बताया। उन्होंने कहा कि जयपाल को 5 करोड रुपए दे दें। बलविंदर ने कहा कि उसका उससे कोई लेना देना नहीं है। न ही उसके पास इतने पैसे हैं, तो फोन करने वाले ने कहा कि वह आपसे सम्पर्क करेगा, उसको पैसे दे देना। दोबारा कॉल करने का कहकर उसने फोन काट दिया। इसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में आईपीसी की धारा 387 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी ने जांच सीआईए-2 को सौंपी है,
वारदात में प्रयोग 3 मोबाइल फोन भी बरामद किये गयेहै,अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *