1680786690070

लॉरेंस विश्नोई की लगातार धमकियों के बाद आखिर सलमान नें खरीद ही ली ये विदेशी कार जो अभी भारत मे लॉन्च भी नही हुई,

NEWS / THE POLICE TODAY

Mumbai / कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई के दिल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रति नफरत जगजाहिर है। लॉरेंस जेल में बैठे-बैठे भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने व हत्‍या की योजना बनाने से नहीं चूक रहा

टवीटर हैंडल की पोस्‍ट के वायरल स्‍क्रीन शॉट में लॉरेंस बिश्‍नोई के नाम से लिखा है कि मेरा अगला टारगेट सलमान खान। इस मतलब ये कि सिधु मूसे वाला हत्‍याकांड समेत कई संगीन वारदातों को अंजाम दिलवा चुका गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई अब अभिनेता सलमान खान के खिलाफ भी कोई बड़ा षड़यंत्र रच सकता है।

गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी सार्वजनिक रूप से दो बार दे चुका है। साल 2018 में आठ जनवरी को लॉरेंस बिश्‍नोई पेशी पर जोधपुर आया था तब मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि सलमान खान को यहीं जोधपुर में मारेंगे और सब देखते रह जाएंगे। लॉरेंस ने यह धमकी पुलिस की मौजूदगी में ही दे डाली ।
लॉरेंस बिश्‍नोई की दूसरी धमकी 17 मार्च 2023 को तब सामने आई जब लॉरेंस बिश्‍नोई ने मीडिया को जेल में बैठे बैठे एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू दिया। लॉरेंस ने सलमान खान अहंकारी है। वो अगर माफी नहीं मांगेगे तो हम अपने हिसाब से उसका घमंड तोड़ेंगे। सलमान खान की सुरक्षा हटाकर ते देखो।

alman Khan New Bulletproof Car:बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जबसे धमकी मिली है, उनके फैंस भाईजान की सेफ्टी को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. ऐसे में कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक सलमान खान ने हाल ही में अपने लिए एक नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी है.

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये कार भारत में लॉन्च नहीं की गई है तो ऐसे में सवाल ये है कि आखिर सलमान खान ने इसे खरीदा कैसे. सलमान खान को हाल ही में उनकी सिक्योरिटी ओर पुलिस अधिकारियों की कार के साथ साथ उनकी बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल कार को भी सड़कों पर देखा गया. .

बता दें, निसान पेट्रोल अब तक की सबसे महंगी एसयूवी है जिसे निसान ने बनाया है . ये कार साउथईस्ट एशिया मार्केट में काफी पॉपुलर है.लगभग 80 लाख की ये कार भारत में नहीं बेची जाती है, जिसके चलते सलमान खान ने इस कार को प्राइवेटली इंटरनेशनल मार्केट से इंपोर्ट करवाया है. ये SUV की सबसे सेक्योर कार में से भी एक है.

ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपनी गैराज में बुलेटप्रूफ कार खड़ी की हो. बॉलीवुड स्टार ने हाल ही में अपनी Toyota Land Cruiser SUV को भी आर्मर और बुलेटप्रूफ ग्लास के साथ अपग्रेड किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *