IMG 20230410 WA0012

चारधाम यात्रा को सफल बनाना हम सब का कर्तव्य है टीआई अखिलेश कुमार,

NEWS / THE POLICE TODAY

रूडकी खबर / हर्ष।

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और पार्किंग की है. क्योंकि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में वाहनों का काफी दबाव बढ़ जाता है. इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अभी से तैयारियों में लगी हुई है
चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार रुड़की आसपास शहर में श्रद्धालुओं का काफी दबाव रहता है. केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के श्रद्धालु रुड़की भगवानपुर मंगलौर हरिद्वार से भी होकर गुजरते हैं. इसके अलावा यात्रा सीजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में (स्टे) आराम भी करते हैं. वहीं कई बार रूट डायवर्जन की भी तैयारी की जाती है ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े इसी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अपनी व्यवस्थाएं जुटाने मे लगा हुआ है. वही रुड़की सीपीयू पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हरिद्वार हाईवे मंगलौर बिझोली चौराहे पर यातायात को दुरुस्त करने के लिए खाली पड़े चौराहों पर
कॉन्वेक्स मिरर लगाए गये ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके इस मौके पर टीआई अखिलेश कुमार एसआई मुकेश कुमार एसआई विशंभर हेड कांस्टेबल रोहित कांस्टेबल राजकिशोर मौके पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *