IMG 20230219 WA0005

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने किया हत्या का खुलासा, प्रेमी सँग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जानिये कहाँ का है मामला,

NEWS / THE POLICE TODAY

हरिद्वार ज़िले का औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल एक ऐसा क्षेत्र है, जहां अवैध असामाजिक आपराधिक गतिविधियाँ लगातार बढ़ती नज़र आ रही है। आपको बता दे की मोबाइल झपटामर और चोरी की वारदात इस क्षेत्र मे लगातार बढ़ती नज़र आ रही है, ऐसे कई मामले हो चुके है जब सिडकुल के आस पास ही अब तक कई मृत शरीर नदी नालो मे पाये गये है, आये दिन इस क्षेत्र में कही लड़ाई झगड़े हो रहे है, तो कही माफ़ियाओ का बोल बाला बढ़ता जा रहा है, कही फिरौती के मामले सामने आ रहे है, तो कही घरेलू हिंसा के, आपको बता दे यह क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों का गढ़ बन चुका हैं।

अभी हाल ही मे ऐसा ही एक और मामला निकलकर सामने आया है,

अपको बतादे मामला सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां एक गुमशुदा की सूचना पर पुलिस ने छान- बिन शुरू की तब पता चला कि उसकी ही पत्नी द्वारा गुमशुदा को मौतकके दरवाजे तक पहुँचाया गया है,

गुमशुदा हेमेन्द्र जोकि सिडकुल स्तिथ बिरह्म पुरी मे किराए के मकान मे निवासी करता था जिसे पत्नी रिंकी उर्फ़ किरन के प्रेमी ने दावत के बहाने भगवानपुर बुलाया और शराब पिलाकर देर रात रस्सी से गला घोटकर हत्या करने के उपरांत हेमेंद्र के शव को नहर में फेंक दिया। हालाकी शव थाना बडगांव पुलिस द्वारा दिनांक 19.03.2023 को नहर ग्राम सिमलाना से बरामद करते हुए नियमानुसार शव का अन्तिम संस्कार किया जा चुका था।

गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विवाहेत्तर संबंध के चलते बुने गए षड़यंत्र के पूरे खाके को जनता के सामने लाते हुए व गुमशुदा की ह्त्या का खुलासा करते हुए विवाहिता एवं उसके प्रेमी को दबोचने में सफलता हासिल की है।जिसका खुलासा आज हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह द्वारा रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *