1681212780837

अतीक के नाबालिक बेटे आबान का कारनामा,अपने ही दोस्तों को बना डाला मोहरा,अब एक एक कर सभी दोस्तों से पूछताछ,

THE POLICE TODAY

प्रयागराज /एक एक कर अतीक की परेशानिया लगातार बढ़ती चली जा रही है,उसका पूरा परिवार उसके गुनाहों मे शामिल है यह भी तय हो चूका है अब एक ओर खुलासा अतीक अहमद के नाबालिग बेटे आबान को लेकर हुआ है। आबान ने शूटर्स के लिए कटरा से अपने दोस्तों की आईडी से एक दो नही बल्कि 16 सिम कार्ड खरीदवाए थे।

बता दें की 24 फरवरी को हुए उमेश पाल मर्डर केस में शूटरों ने आपस में बात करने के लिए जिन सिम कार्ड के प्रयोग हुए थे, वह अतीक अहमद के नाबालिग बेटे आबान ने उपलब्ध कराये है जो सभी उसके दोस्तों की आई डी पर है,

इसके एवज में उसने दोस्तों को 5-5 हजार रुपए भी दिए थे। कहा था तुम लोग सिम कार्ड ले आना और बचे पैसों की पार्टी कर लेना। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने 21 मार्च को उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार अरशद कटरा, नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, मोहम्मद कैश और राकेश कुमार से पूछताछ शुरू की।

रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस पांचों गुर्गों को अतीक अहमद के चकिया स्थित घर ले गई। जमींदोज हो चुके घर के एक हिस्से से एक बैग बरामद किया गया। बैग में एक डायरी मिली, जिसमें हिसाब-किताब लिखा था। इसके अलावा एक आईफोन भी बरामद हुआ था। आईफोन में जो सिम कार्ड लगा था, पुलिस ने जब उसकी छानबीन शुरू की तो पता चला वो सिम कार्ड अतीक के परिवार के किसी सदस्य के नाम है ही नहीं। सिम कार्ड जिस आईडी से लिया गया था, पुलिस जब उस पते पर पहुंची तो वह अतीक अहमद के नाबालिक बेटे आबान का दोस्त निकला। उसने बताया कि हमसे आबान ने अपनी आईडी पर सिम कार्ड खरीदकर देने को कहा था। बोला था कि मेरी आईडी घर टूटने में खो गई है।

अतीक के चकिया स्थित तोड़े गए इसी घर से पुलिस ने आईफोन और बैग बरामद किए थे। अतीक के चकिया स्थित तोड़े गए इसी घर से पुलिस ने आईफोन और बैग बरामद किए थे।

हालाकी दोस्तों द्वारा इतने sim लेने के कारण सवाल तो किये गए लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नही लिया,इस पर आबान केवल हंसकर रह गया था। आबान के दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन और लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आबान के साथ उसके दोस्त भी क्या उमेश पाल मर्डर केस में किसी तरह से शामिल तो नहीं थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *