जानिये क्यों ओर कौन है ये 27 पुलिस के जवान जिन्हे हरिद्वार पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित,ओर किन पुलिसकर्मियों को दी गई चेतावनी,
NEWS / THE POLICE TODAY
हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार ऐसे कार्य किये जा रहे है जो क्षेत्र मे ही नही बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य मे सराहे जा रहे है अपराधों की रोकथाम ओर समय पर गंभीर अपराधों के सफल खुलासा करने पर हरिद्वार कप्तान भी जवानों को सम्मानित कर रहे है,लेकिन साथ ही उन पुलिसकर्मियों पर भी नाराज नजर आये,जो ड्रग ट्रैफिकिंग रोकने में उम्मीद के मुताबिक खरे नही उत्तर पा रहे है ऐसे प्रभारियों को सख्त शब्दों में कप्तान द्वारा सख्त चेतावनी भी डी गई है ओर साथ ही यह भी स्पस्ट कर दिया है की बिना काम थानेदारी की उम्मीद न करें, मैं और जनता आपसे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं – एसएसपी अजय सिंह
बता दें की पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष अजय सिंह ने आज जवानों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। जिस अवसर पर अजय सिंह ने जवानों की समस्या पूछने एवं उनके निस्तारण के पश्चात मार्च महीने के दौरान अपनी लगन और मेहनत के दम पर क्राइम कंट्रोल और बड़ी वारदातों के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले 27 जवानों के कार्यों की तारीफ करते हुए चयनित पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अजय सिंह ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अन्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी आप हरिद्वार पुलिस को गौरवान्वित होने का मौका देंगे।सैनिक सम्मेलन के पश्चात अजय सिंह ने जनपद के सभी थाना/शाखा प्रभारियों के साथ माह मार्च की क्राइम मीटिंग भी ली । इस दौरान पुलिस कप्तान ने माह मार्च में जनपद में हुए कुल अपराधों एवं उनके खुलासे के आंकड़ो का बैकअप लेते हुए निम्नलिखित निर्देश दिए-
अपराध गोष्ठी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता की गई वो इस प्रकार है
1 कर्मचारियों के कल्याण के लिए जो भी निर्माण कार्य थाने में होने हैं उनका प्रस्ताव थाना प्रभारी तत्काल बनाकर भेजें।
2 थाने में लगाए गए बोर्ड किसी भी संस्था या कंपनी के प्रमोशन के लिए नही हैं। सभी प्रभारी इस बात को इन्स्योर करें कि लगाए गए बोर्ड में एकरूपता हो और उक्त बोर्डों में किसी कंपनी का नाम अंकित न हो।
3 जवान किसी भी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करें तो उक्त जवान को पुरुष्कृत किया जाना आवश्यक है। टीम वर्क में हर सीढ़ी के अपने मायने और फायदे हैं।
4 हमारा उद्देश्य अपराध को छुपाना नही बल्की उनका खुलासा करना है। अपराध छुपाने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं और इसका नतीजा हमें बढ़े हुए क्राइम ग्राफ में दिखता है।
5 जनपद में लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने एवं दर्ज मामलों के अनावरण को सभी गंभीरता से लें। वाहन चोरी के मामलों में ई-एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की कोताही न हो।
6 बलवे से सम्बन्धित मुकदमों में कार्यवाही कम हो रही है। ये अनौपचारिक रूप उन्हे प्रोत्साहन देने जैसा है। अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार करते हुए उचित विधिक कार्यवाही अमल में लाएं।
7 मुख्यालय/परीक्षेत्र स्तर से चलाए जा रहे अभियानों का जनहित के दृष्टिगत अपना विशेष उद्देश्य होता है, उन्हे हल्के में लेना किसी भी दशा में सही नही। चल रहे अभियानों में रिजल्ट चाहिए फॉर्मेलिटी नही।
8 लंबे समय से लंबित चल रही विवेचनाओं में शिथिलता चिंताजनक है, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी साहेबान समीक्षा कर गुण दोष के आधार पर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
9 क्राइम से सम्बन्धित सभी आंकड़े अब ऑनलाइन हो चुके हैं। आपके सभी कार्यों की मॉनिटरिंग रेंज एवं मुख्यालय स्तर पर की जा रही है।
10-गृहभेदन के प्रकरणों में रिकवरी कम हो रही है जो उचित नही है। सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में गृहभेदन के प्रकरणों की समीक्षा करना सुनिश्चित करते हुए प्रगति के सम्बन्ध में मुझे अवगत कराएं।















