images 2023 04 15T032145.919

क्या आप जानते है एनकाउंटर मे असद ओर गुलाम को कहाँ कहाँ ओर कितनी लगी गोलियाँ?

THE POLICE TODAY

यूपी / उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद ओर गुलाम के एनकाउंटर से पुरे देश मे ख़ुशी का माहौल है ओर साथ ही पुलिस पर आम जनता का विस्वाश भी बढ़ा है,लेकिन क्या आप जानते है की इन दोनों को कितनी गोलियाँ लगी?तो बता दें की एनकाउंटर के बाद इन दोनों का पोस्टमार्टम महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है। झांसी मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. नरेंद्र सेंगर ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि 19 साल के असद को 2 गोलियां लगी थी। वहीं, मौ. गुलाम को एक गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि अतीक के बेटे असद को एक गोली पीछे से पीठ में लगी थी, जो दिल और सीने को चीतते हुए बाहर निकल गई। जबकि, दूसरी गोली सीने में लगी और गले में जाकर फंस गई।

एमडी डॉ. नरेंद्र सेंगर ने बताया कि शूटर गुलाम को सिर्फ एक गोली लगी है, जो पीठ में लगकर दिल व सीने को चीतते हुए बाहर निकल गई। उन्होंने बताया कि यह पोस्टमार्टम डॉ. शैलेश गुप्ता, डॉ. नीरज सिंह और डॉ. राहुल पाराश के पैनल ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *