GridArt 20230415 031050633

पुलिस से पूछा कहाँ दफनाएंगे मेरे बेटे को,ओर वहीं बैठकर फुट फुट कर रोने लगा माफिया अतीक,

THE POLICE TODAY

यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा था कि पिछले डेढ़ महीने से पुलिस असद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी। उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन इन लोगों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और पुलिस की फायरिंग में दोनों मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही अतीक को असद के एनकाउंटर की जानकारी मिली तो वह फूट-फूटकर रोने लगा।

इस दौरान अतीक अहमद ने जेल प्रशासन से अपने बेटे असद से मिलने की इच्‍छा जाह‍िर की थी, ज‍िसे जेल प्रशासन ने खा‍र‍िज कर द‍िया है। इसके बाद अतीक जेल की बैरक में फर्श पर बैठ के रोने लगा। बताया जा रहा है क‍ि अतीक अहमद को अपने क‍िए पर पछतावा भी हो रहा है। उसने कहा है कि सब कुछ मेरी वजह से ही हुआ है। इस दौरान उसने पूछा है कि असद को कहां दफनाया जाएगा।

साथ ही, प्रयागराज पुलिस से गुहार लगाई है कि असद की मिट्टी के लिए उसे ले जाया जाएं। खबर के मुताबिक, अतीक अहमद अपने बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हो सकेगा। कानूनी पेंच के चलते नहीं मिली कोर्ट से उसे मंजूरी नहीं मिली। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए असद का शव लेने के लिए उसके नाना और मौसा प्रयागराज से झांसी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *