1681506578895

कौन था प्रिंस तेवतिया जो माना जाता था लॉरेंस विश्नोई का करीबी,तिहाड जेल मे हुई खूनी गैगवार के चलते कर दी गई ह्त्या,

THE POLICE TODAY

भारत के सबसे सुरक्षित जेल कहे जाने वाले दिल्ली के तिहाड़ जहां जेल में बंद दो गैंग की आपस में भिड़ंत होने के दौरान एक कैदी की मौत हो गई, जिस कैदी की मौत हुई है उसका नाम प्रिंस तेवतिया है जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है,2010 के बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातें कर रहा था। उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में लगभग 16 मामले थानों में दर्ज थे।

पुलिस सूत्रों की अगर माने तो शाम 5:30 बजे  प्रिंस तेवतिया का एक अन्य कैदी अत्तातुर रहमान से विवाद हो गया जो एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह से नाता रखता है.मामला इस कदर बढ़ गया की कुछ ही देर मे विवाद एक गेंगवार मे बदल गया,बताया जा रहा है की प्रिंस तेवतिया ने दूसरे कैदी पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीज से हथियार बनाकर हमला किया और दोनों गिरोहों के सदस्य लड़ाई में शामिल हो गए. इस खूनी लड़ाई में 4 कैदी घायल हुए . उन्होंने कहा कि उनमें से 3 की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि प्रिंस तेवतिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल  ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *