1681505038649 1

अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर परिवार से ज्यादा आंसू बहा रही सपा ,अब एक ओर सपा विधायक का शर्मनाक बयान आया सामने,

THE POLICE TODAY

उत्तरप्रदेश / माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर इतने आंसू अतीक नें नही बहाये होंगे जीतने सपा के नेता ओर मंत्री बहा रहे है,आखिर क्यों ये भूल रहे है की इन्होने एक निर्दोष उमेश पाल को बीच सड़क पर आंतक वादियों की भांति गोलियों से छन्नी किया था, हालाकी इन सभी अपराधियों का क्या अंजाम हो रहा है ये पूरी दुनिया देख रही है,जहां उत्तरप्रदेश सरकार ओर पुलिस की इस कार्यशैली को समस्त भारत शाबासी दे रहा है तो वहीं सपा पार्टी अब खुलकर एनकाउंटर के खिलाफ बयान बाजी करने लगी है,जिससे समाज़वादी पार्टी के नेताओं ओर अतीक के संबंधो पर बहुत से प्रशन चिन्ह लगते नजर आ रहे है,जिनकी जांच होना उतना ही आवश्यक है जितना उत्तरप्रदेश को अपराध मुक्त करने का प्रयास,

बता दें की अखिलेश के बाद अब सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि आप देख रहे हैं, उत्तरप्रदेश मे जैसा माहौल चल रहा है.सारे फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं. अगर इसमें भी एनकाउंटर हुआ था तो पकड़ कर कोर्ट के हवाले करते, यह तो न्याय प्रक्रिया है, हमारे देश में अदालत के जरिए सब होना चाहिए था. अब जो है सब जनता को जगजाहिर है कि क्या हो रहा है, किसी को बताने की जरूरत नहीं है.

सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि असद अहमद बच्चा था, अगर उसे पकड़ भी लिया गया था तो उसे कोर्ट के हवाले करते. पता नहीं किन परिस्थितियों में मुठभेड़ हुई. अब यह बोलते हैं कि उसने भी फायर किया अब यह तो जांच का विषय है. ज्यूडिशरी की जांच होनी चाहिए, कोई मौजूदा जज हाईकोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जांच करे तो तथ्य सामने आएंगे.

‘सब कुछ कानून के जरिए होना चाहिए’
सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि सब कुछ कानून के ज़रिए होना चाहिए, यह बुलडोज़र से मकान गिरा देते हैं कि नक्शा पास नहीं था. हमारे देश में तो सभी मकान बिना नक्शे के बने हैं, ऐसे तो यह सब को तोड़ देंगे. अगर कोई अपराध भी करता है तो उसके बच्चों को सजा क्यों, उन्हें क्यों सजा. अभी कर्नाटक में बीजेपी के विधायक के घर से 6 करोड़ रुपये पकड़े गए, उसके घर को तो बुलडोजर से इन्होंने नहीं गिराया, उसका तो कुछ नही हुआ. ये दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए.

वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि हमारे देश में न्याय प्रक्रिया है और यह सब अदालत के जरिए होना चाहिए था. सारे फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं. इसी के साथ समर पाल सिंह ने कहा कि असद अहमद बच्चा था, अगर उसे पकड़ भी लिया गया था तो उसे कोर्ट के हवाले करते, पता नहीं किन परिस्थितियों में एनकाउंटर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *