दिल्ली कोर्ट मे वकील बनकर आये इस व्यक्ति नें मारी सरेआम महिला को गोलियाँ,जानिये कौन है ये हमलावर,महिला की हालत गंभीर,
The Police Today
दिल्ली / देश की राजधानी दिल्ली कोगो के लिए कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा आप आज की इस घटना से लगा सकते है,ज़ब सरेआम और कही नही बल्कि कोर्ट परिसर मे ही एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गोलियाँ मार दी जाती है,इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है ज़ब न्याय के मंदिर मे ही अन्याय होने लगे,तो इस मंदिर के बाहर क्या नही हो सकता,
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। साकेत परिसर कोर्ट में महिला को गोली मार दी गई है। महिला का आनन-फानन में एम्स ले जाया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।
जानकारी के मुताबिक वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की है। महिला के पेट और अन्य हिस्सों में गोली लगी है। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम महिला को घायल अवस्था में एम्स लेकर पहुंची। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं, महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि पति पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला केस में गवाही देने के लिए साकेत कोर्ट आई थी। तभी वकील की ड्रेस में आकर पति ने फायरिंग कर दी।















