हरिद्वार सिडकुल स्तिथ दीप गंगा अपार्टमेंट अब लोगों के लिए नही सुरक्षित,रोज हो रही गुंडागर्दी व मारपीट का सोसायटी पर बुरा प्रभाव,
THE POLICE TODAY
रोशनाबाद सिडकुल / बता दें की रोशनाबाद दीप गंगा अपार्टमेंट सोसायटी एक ऐसी सिसयटी बना चुकी है जहां आये दिन कोई न कोई विवाद होता नजर आ रहा है,जिसजा बाहरी ओर अंदर रहने निवास करने वाले लोगों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ने लगा है,शान्तिपुर्वक रहने वाले लोग अधिकतर ऐसे निवास स्थान की खोज करते है जहां वो शान्तिपुर्वक रहकर अपना जीवनयापन कर सके लेकिन,इस सोसायटी मे सब कुछ उल्टा ही नजर आ रहा है आये दिन होने वाले विवाद दीप गंगा का माहौल बिगाड़ चुके है,अभी हाल ही मे एक ऐसी शर्मनाक घटना दीप गंगा मे फिर से घटी है जिसने इस सोसायटी की पोल देश भर मे खोलकर रख दी है सोसल मिडिया पर एक ऐसी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है,जिसने इस सोसायटी की सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है,इस सोसायटी मे लोग कितने सुरक्षित है उनके बच्चे कितने सुरक्षित है ये आज पूरा देश मारपीट की एक वीडियो मे देख रहा है,
सिडकुल की इसी दीप गंगा सोसायटी का एक ओर शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने सिक्योरिटी गार्ड एक मासूम के सामने ही उसके पिता की बुरी तरह पिटाई कर रहे है । चार पांच लोगों के हाथों पिता को पिटता देख मासूम घबरा गया। वह बिलखता रहा, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहने गुंडों को तरस नहीं आया। वह उसके पिता को पीटते रहे।
तेजी से वायरल हुई वीडियो पर एसएसपी हरिद्वार नें तुरंत एक्शन लिया है बता दें की एसएसपी अजय सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज करनें के आदेश भी दिये। जिसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई,
जानिये क्या था पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, सिडकुल की दीपगंगा अपार्टमेंट निवासी नृपेंद्र कुमार अपने बेटे को स्कूल लेकर जा रहे थे।तभी गेट पर सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बच्चे के सामने ही नृपेंद्र पर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए स्कूटी से नीचे उतार लिया। और दौड़ाकर पीटने लगे । अचानक अपने पिता के साथ मारपीट होती देख बालक बदहवास हो गया,और रोने बिलखने लगा,गुंडागर्दी की यह पूरी तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगी जिसमे साफ तौर पर सिक्योरटी की गुण्डा गर्दी देखि जा सकती है। जिसमें केवल एक महिला सिक्योरिटी गार्ड बालक को थामे नजर आ रही है और बाकी सिक्योरिटी गार्ड मारपीट कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश तनवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए
तहरीर मिलते ही पुलिस ने सुरक्षाकर्मी कुलदीप, अशोक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पहले भी होते रहे हैं विवाद….
दीप गंगा सोसायटी में यह पहला विवाद नहीं है। सोसायटी में झगड़े-मारपीट की शिकायतें आए दिन पुलिस को मिलती आ रही हैं। ताजा प्रकरण एक स्कूल से जुड़ा है। दरअसल, सोसायटी के एक फ्लैट में प्ले स्कूल संचालित किया जा रहा है। सोसायटी के नए पदाधिकारियों को यह नागवार गुजर रहा है।
बताया जा रहा है कि स्कूल बंद कराने के लिए पूरी कवायद की गई। इसीलिए बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए आने वाले अभिभावकों के साथ अभद्रता, मारपीट की जा रही हैं। आरोपित सिक्योरिटी गार्ड मुजफ्फरनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। हमलावरों के साथ ही उनको मारपीट के लिए निर्देशित करने वालों पर भी कार्रवाई होनी तय है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो देख रहे आम लोग भी पुलिस से यह मांग उठा रहे हैं।















