1682158938496

हरिद्वार के पेंटागन मॉल मे ईद के इस अवसर पर क्या रहा ख़ास,जानिये किस प्रकार की रही मॉल मे व्यवस्था,

THE POLICE TODAY

हरिद्वार / रमजान के पाक पवित्र महीने के समाप्त होने और शुक्रवार को ईद का चांद नजर आने के बाद आज देशभर में बड़े ही धूमधाम से ईद का पर्व मनाया जा रहा है. ईद के मौके  पर सभी लोग एक दूसरे को बधाई देनें के साथ साथ आपस में खुशियां बाटंते नजर आये,इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की बधाई दी है. देश भर के साथ साथ हरिद्वार सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में भी ईद के पर्व पर लोगो की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है, ईद उल फ़ित्र के त्यौहार पर लोग पेंटागन मॉल में बच्चो के साथ घुमने पहुँच रहे है|बढती भीड़ को देखते हुए मेनेजर विकाश पूरी द्वारा अलग से एक टीम बाउंसरो की मंगाई गई, जिस से ईद के इस अवसर पर त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मदद मिल सके, वही दूसरी और सम्बंधित सिडकुल थाने से भी पुलिस का पूर्ण सहयोग मिला,
       विकाश पूरी की अगर माने तो ईद से एक दिन पहले ही पेंटागन में भीड़ बढ़ने लगती है, जो लगभग ईद बीत जाने के 2 दिन बाद तक भी जरी रहती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *