1682161057967

धर्म नगरी हरिद्वार मे फिर से हुआ हैवानियत भरा अधर्म,3 बच्चो के बाप नें मासूम के साथ कर डाली हैवानियत,जानिये कहाँ का है मामला,

THE POLICE TODAY

धर्मनगरी हरिद्वार मे जहां लोग पाप धोने और पाप मुक्त होने आते है वहीं ऐसे लोगों की भी कोई कमी नही जो यही रहकर ऐसे पाप कर जाते है जिसे न तो माँ गंगा धो सकती है और न ही अन्य कोई रास्ता,इन्शान के सिर पर ज़ब हैवानियत सवार हो जाती है तब वह ये भूल जाता है की वह एक इन्शान है और उसके बाद वह हैवानियत पर उतारू हो जाता है वह ये भी भूल जाता है की इसका परिणाम क्या हो सकता है मामला हरिद्वार धर्म नगरी रानीपुर कोतवाली का ही है,

रानीपुर कोतवाली से एक बड़ी ही हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। आपको बता दे कक्षा 8वी की छात्रा हैवानियत की शिकार हुई है, मामला गैस प्लांट चौकी क्षेत्र का है  रामधाम कॉलोनी मे एक  8वी कक्षा की एक छात्रा जब ट्यूशन पढ़कर अपने घर पहुची तो घर में दोपहर के वक़्त कोई ना था। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने छोटी बच्ची को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। जब चिल्लाने की आवाज़ पड़ोसियो ने सुनी तब भीड़ इक्कठी हो गई । गनीमत ये रही की भीड़ नें व्यक्ति को पकड़ लिया जिसके बाद लोगों नें आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ई-रिक्शा चालक है। और बताया जा रहा है, 3 बच्चो का बाप भी है। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *