PhotoCollage 1682170464328

सावधान हो जाइये,कोरोना की गति बढ़ रही है सोच से ज्यादा,आंकड़े है डराने वाले,जानिये क्या है 24 घंटो के आंकड़े और कितनी हुई मौत

THE POLICE TODAY

खबर विशेष / पिछले दो सालों मे कोरोना वायरस नें कितने घरों को उजाड़ा है इसकी कल्पना करने से ही हम सब सहम जाते है,किसी नें माँ बाप खो दिये तो किसी नें बच्चे,किसी नें यार दोस्त तो किसी नें रिश्तेदार और पड़ोसी,कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही भी इन सबकी जिम्मेदार रही,किसी नें सोचा न होगा की इन्शान ही इन्शान से डरेगा,हालाकी एक वर्ष मे थोडी राहत जरूर मिली लेकिन अब फिर से हम सब एक ऐसे दौर से गुजरने वाले है जो हम सभी के लिए बहुत बुरा दौर हो सकता है,इसलिए अब फिर से हमें सतर्क रहकर दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है,

बता दें कि कोरोना ने एक बार फिर से भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12193 केस सामने आए हैं. इस दौरान 42 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा है. कई राज्यों में यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है, जिसको लेकर एहतियात बरतने को कहा गया है. कई जगहों पर मॉस्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने को कहा गया है.

देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है. बीते कुछ दिनों से हर दिन दस हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. इसी के साथ मौतें भी बढ़ रही हैं. बीते 24 घंटे की बात करें तो 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं. इसी के साथ 42 लोगों की मौत भी हुई है. यह आंकड़ा डराने वाला है.

एक्सपर्ट पहले भी भविष्यवाणी कर चुके हैं कि मई में कोरोना मामले की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है. इसी के साथ रोजाना बढ़ती नए केसों की संख्या बेहद चिंताजनक है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शनिवार को कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में 12,193 ताजा कोविड केस दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 67,556 हो गई है. मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अपडेट आंकड़ों के अनुसार, कोविड के कारण मरने वालों की संख्या 42 है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *