हाई प्रोफ़ाइल सैक्स रैकेट मे भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार,जानिये कौन है ये एक्ट्रेस जो दलाल के रूप मे बड़े स्तर पर कर रही थीं काम
THE POLICE TODAY
बता दें कि देहव्यापार का बड़ा नेटवर्क फ़िल्मी जगत मे तेजी से फैल रहा है भोजपुरी एक्ट्रेस को मुंबई में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन करते हुए गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा था. एक्ट्रेस ने उसे मॉडल्स दिखाकर पैसे लिए और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में छापेमारी के बाद एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल के तौर पर काम कर रही थी.
कार्रवाई को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक उन्हें आरे कॉलोनी के इलाके में रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी. पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा. सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपए मांगे.
सुमन कुमारी ने पुलिस के फर्जी कस्टमर को आरे कॉलोनी में स्थित रॉयल पाम होटल भेजा. यहां मॉडल्स पहले से मौजूद थीं. इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. होटल से 3 मॉडल्स को भी रेस्क्यू किया गया.















