1682240403919

टॉप लिस्ट मे है यूपी के ये 64 माफिया,जानिये कौन और कितने है फरार,और कितने जमानत पर है बाहर

THR POLICE TODAY

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त करने की मुहीम इस कदर छेड दि है की या तो अपराधी यूपी से बाहर भाग रहे है या फिर जेल मे पड़े है,इतना ही नही कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले वे माफिया जो समाज मे खौफ ही खौफ फैला रहे है आज उनकी जगह कहाँ है और उनका क्या परिणाम हो रहा है ये देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया देख रही है

माफिया को पूरी तरह से मिट्टी में मिलाने की तैयारी में है। इसी के चलते हाल ही योगी सरकार द्वारा कई जाने माने माफिया को जेल में बंद किया गया और कुछ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। ऐसे में योगी सरकार ने माफिया को यूपी से जड़ से मिटाने के लिए यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल की एक लिस्ट भी तैयार करवाई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के 64 माफिया में से 40 माफिया जेल में है जबकि 5 फरार चल रहें है और 20 माफिया जमानत पर बाहर है।

ये माफिया है फरार
बदन सिंह उर्फ बद्दो, मनोज उर्फ आसे, विनय त्यागी उर्फ टिंकू, पूर्व MLC हाजी इकबाल उर्फ बाला, जुगनू वालिया उर्फ हरिविंदर और जोवद उर्फ पप्पू फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी हुई है।

जानिये कितने अपराधी है जमानत पर बाहर 
माफिया बृजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, राजन तिवारी, सउद अख्तर, लल्लू यादव, बच्चू यादव, राजेश यादव, गणेश यादव, सुशील उर्फ मूंछ, विनोद शर्मा, एजाज, डब्बू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गुड्डू सिंह, सुधीर कुमार सिंह, कम्मू उर्फ कमरुल हसन, अनूप सिंह, संजीव द्विवेदी, राकेश यादव और जाबिर हुसैन जमानत पर बाहर हैं

पढ़ लीजिये उन माफियाओं के भी नाम जो बंद है जेल मे 
मुख्तार अंसारी, अनुज बरखा, विक्रांत उर्फ विक्की, खान मुबारक, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, अनिल चौधरी, ऋषि कुमार शर्मा,उधम सिंह, योगेश भदौड़ा, अमरपाल उर्फ कालू, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, धर्मेंद्र, यशपाल तोमर, अनुपम दुबे समेत 39 माफिया जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *