सरकारी आवास को खाली करने के बाद क्या बोले राहुल गांधी,जानिये अभी कहाँ डाला है बसेरा,
THE POLICE TODAY
दिल्ली / राहुल गांधी शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बंगले की चाबियां लोकसभा सचिवालय को नहीं सौंप पाए. बताया जा रहा है कि अब वे सोमवार को चाबियां सौंपेंगे.मानहानि मामले में पिछले महीने संसद सदस्यता खत्म रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना सरकारी आवास, 12 तुगलक लेन को 21 अप्रैल को पूरी तरह खाली कर दिया है.
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा – ‘मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है. मैं सच बोलने के लिए आगे भी कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं. अब मैं दस जनपथ में रहूंगा और महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाता रहूंगा.
सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनसे 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था. बता दें राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले बंगले में करीब दो दशक से रह रहे थे.इससे पहले राहुल गांधी ने 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से हटा लिया था. फिलहाल वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं और एक घर की तलाश में हैं.















