जानिये कौन है ये चार सिपाही जो 10 लाख रुपये की लूट में हुए है गिरफ्तार, वर्दी मे छुपे इन अपराधियों से समाज को कितना खतरा?
THE POLICE TODAY
समाज मे ज़ब भी कोई अपराधिक गतिविधि होती है कोई परेशानी खड़ी होती है तो ऐसे मे आम जनता को पुलिस का एक मात्र सहारा होता है लेकिन अगर पुलिस ही आम जनता की रक्षा करने के बजाय उल्टा उन्हें लूटने लगे उनका शोषण करने लगे,तो सम्पूर्ण खाकी दाग़दार हो जाती है,और सभी पुलिस कर्मियों से आम जनता हो या समाज ख़ौफ़ खाने लगते है
बता दें की राजधानी दिल्ली के सागरपुर में 10 अप्रैल की रात एक कारोबारी के घर से 10.50 लाख रुपये लूट के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले की जांच कर रही सागरपुर थाना पुलिस ने लूटपाट के आरोप में दिल्ली पुलिस के ही चार जवानों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय वर्मा, दीपक यादव, मंजेश राणा व अंकित कसाना शामिल हैं। सभी आरोपी कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और 2020 में अनुकंपा के आधार पर दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन दिल्ली पुलिस की आठवीं बटालियन व एक पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में तैनात हैं।
पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि 10 अप्रैल की रात एक कारोबारी ने सागरपुर थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत दी थी। पीड़ित कारोबरी ने शिकायत में बताया था कि देर रात उनके घर में कुछ लोग दाखिल हुए और खुद को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में तैनात पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने कमरे में रखे करीब 10.50 लाख रुपये लूट लिए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सागरपुर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर के.बी. झा की टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस कार का पता लगा लिया, जिसमें आरोपी आए थे।
कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस पहले एक आरोपी तक पहुंची। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मनीष नामक शख्स ने इन चारों पुलिसकर्मियों को बताया था कि कारोबारी के घर में हमेशा काफी नकदी रहती है।















