Screenshot 20230424 115359 Chrome

क्या आपके मोबाइल मे भी इंस्टाल है ये ऐप? तो तुरंत हटा दें, गूगल ने बैन किये ये 36 ऐप फोन से चोरी कर रहे थे डेटा,

THE POLICE TODAY

वर्तमानयुग मे मोबाइल आपके शरीर का एक ऐसा अंग बना चूका है जिसके बिना आप जीवन को आगे बढ़ाने की कल्पना भी नही कर सकते,मानो जीवन पूरी तरह बाधित होकर रुक जाएगा,और सत्य भी है,एक मोबाइल आपके जीवन से जुडी सभी अच्छी बुरी चीजों को बातो की अपने अंदर गुप्त रूप से रखता है,ये एक ऐसे डाटा के रूप मे अपने अंदर आपसे जुडी बहुत सी बातो को सुरक्षित रखता है,अगर आपका डाटा चोरी हो जाए या फिर मोबाइल कही गुम हो जाए तो आप किसी न किसी परेशानी मे भी पड़ सकते है,ऐसे बहुत से ऐप आप अपने मोबाइल मे इंस्टाल कर लेते है जिनके बारे मे आपको ज्ञान नही होता,जो अपकेलिए हानिकारक भी है,

फर्जी ऐप्स को लेकर आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं. गूगल भी लगातार ऐसे ऐप्स पर कड़ी नज़र रखता है और अपने प्ले स्टोर से इनका सफाया करता रहता है. हाल ही में कई और खतरनाक ऐप्स के बारे में पता चला है.

दरअसल गूगल ने प्ले स्टोर से 36 ऐप्स को डिलीट कर दिया है. इन खतरनाक ऐप्स को सबसे पहले McAfee द्वारा स्पॉट किया गया था. मैकेफी कंपनी की रिसर्च टीम ने ऐप्स को लेकर कहा कि ये Android यूज़र्स के लिए एक बड़ा खतरा हैं क्योंकि ये ऐप्स फोन के मालिक की सहमति के बिना फोन पर छेड़छाड़ कर रहे थे. इस रिपोर्ट पर चूंकि गूगल ने भी गंभीरता से एक्शन लिया है तो आपको भी एक्शन लेना चाहिए. यदि आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप पहले से मौजूद हैं तो उसे हटा दें.

McAfee की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसकी टीम ने एक सॉफ्टवेयर लाइब्रेरी की खोज की है, जिसका नाम Goldoson है. इसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह फोन पर इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की लिस्ट और आसपास के GPS स्थानों सहित Wifi और ब्लूटूथ डिवाइस की जानकारी की हिस्ट्री इकट्ठा कर सकती है.

इसके अलावा ये ऐप्स लाइब्रेरी यूज़र्स की परमिशन के बिना पेज पर विज्ञापनों पर क्लिक करके धोखाधड़ी करने में भी सक्षम है.

सोर्स से मालूम हुआ है कि कंपनी द्वारा इस थर्ड-पार्टी खतरनाक लाइब्रेरी वाले 60 से ज़्यादा ऐप्स का पता चला है, और इन्हें वन स्टोर और Google Play ऐप से 100 मिलियन से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है. हालांकि गूगल ने इन 60 में से 36 ऐप्स को बैन कर दिया है और बाकी की ऐप्स को अपडेट कर दिया गया है.

लिस्ट में हैं ये ऐप्स

मैलवेयर ऐप्स की लिस्ट में InfinitySolitaire, Snake Ball Lover, Swipe Brick Breaker 2, UBhind: Mobile Tracker Manager, Bounce Brick Breaker, Infinite Slice, Compass 9: Smart Compass जैसी ऐप्स मौजूद हैं. इसके अलावा डेवलपर ऐप की लिस्ट में Money Manager Expense & Budget, GOM Player, Korea Subway Info: Metroid, Money Manager जैसी ऐप्स हैं.

बैन की गई कई ऐप प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन जो यूज़र्स पहले से फोन में डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वह ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें या उन्हें हटा दें क्योंकि इससे आपके एंड्रॉयड फोन पर खतरा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *