43 साल की दुल्हन ने 63 साल के बुजुर्ग दूल्हे को लगाया 80 लाख का चूना,मामला उत्तराखण्ड के इस जिले का है,
THE POLICE TODAY
देहरादून / प्यार अंधा तो होता ही है लेकिन बिना सोचे समझे किया गया प्यार बर्बादी का कारण भी बना जाता है,ऐसी लड़कियों की कोई कमी नही जो हमेशा शिकार की तलाश मे रहती है,कभी गर्लफ्रेंड तो कभी दुल्हन बनकर लोगों को ठग लेती है ऐसा ही एक मामला देहरादून से आया है
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। बुजुर्ग का रिटायरमेंट से पहले तलाक हो गया था। वह अकेला महसूस कर रहे थे और इसी अकेलेपन में वे 20 साल छोटी महिला को दिल दे बैठे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बड़े और महिला ने बुजुर्ग से अलग-अलग बहाने देकर 80 लाख रुपए ठग लिए और उसके बाद दोनों के बीच शादी तक बात पहुंच गई। मगर जब शादी का दिन आया, तो महिला अपना फोन बंद कर फरार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के पटेल नगर निवासी 63 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सितंबर 2021 में बैंक से रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट से पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। काफी अकेलापन महसूस होने की वजह से उन्होंने शादी करने का मन बनाया। विज्ञापनों की सहायता से वह आरोपी प्रीति तक पहुंचे और प्रीति ने अपनी उम्र 43 वर्ष बताई। प्रीति ने खुद को तलाकशुदा बताया और कहा कि वह प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का काम करती है। प्रीति ने प्लॉट खरीदने के लिए उनसे 20 लाख रुपये मांगे। 3-4-दिनों में उसने यह रकम वापस भी कर दिए। इतने भरोसे के चलते वह उसे पैसे देते रहे और उसके अकाउंट में धीरे-धीरे करके सत्तर लाख जमा करा दिए और इसी के साथ दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय लिया मगर शादी के दिन लड़की ने अपना असली रंग दिखाते हुए फोन स्विच ऑफ कर लिया और भाग गई। वहीं पुलिस आरोपी महिला की जांच पड़ताल कर रही है और खोजबीन का प्रयास कर रही है।















