1682344364582

हरिद्वार बार एसोसिएशन का शिध्र होगा वार्षिक चुनाव कार्यक्रम,मुख्य चुनाव अधिकारी समेत पाँच चुनाव अधिकारी भी घोषित,

THE POLICE TODAY

हरिद्वार / डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की तारीख़ घोषित कर दी गई है, मुख्य चुनाव अधिकारी समेत पाँच चुनाव अधिकारी भी घोषित कर दिये गये है, सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी सदस्यों के सामने अपने वर्ष भर कार्यकाल का व्यौरा उपलब्धि व कार्य पटल पर रखे। उन्होंने समस्त अधिवक्ता गणों को सहयोग व समय समय पर मार्गदर्शन करने के लिये आभार जताया। इसके बाद अध्यक्ष सुशील कुमार ने वार्षिक चुनाव कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह , सहायक चुनाव अधिकारी विनोद चंद्रा, सतीश चौधरी,पवन चौहान व राव फरमान अली को मनोनीत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी समेत सभी चुनाव अधिकारियों ने वर्तमान कार्यकारिणी का आभार जताते हुए निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया।

चुनाव अधिकारी पवन कुमार चौहान ने बताया कि मंगलवार को सात पदाधिकारियों व छह कार्यकारिणी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच व दोपहर बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 अप्रैल 2023 को बार कक्ष में बने मतदान केंद्र पर करीब 900 महिला व पुरूष अधिवक्ता अपने अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि,परिस्थितियों वश चुनाव कार्यक्रम में फेरबदल किया जा सकता है।

राव फफ़रमान अली ने बताया की चुनाव का कार्यक्रम बिलकुल निष्पक्ष कराया जाएगा, और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सविधान  और ईमानदारी के तहत ही चुनाव संपन्न होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *