1682573138037 2

देवभूमि के इस शहर चल रही थीं रेव पार्टी,नशे के साथ साथ मौजूद थीं इस शहर की ये 15 लड़कियाँ जो आयी थीं मौज मस्ती और मुजरे के लिए

THE POLICE TODAY

देवभूमि मे पिछले कुछ सालों ये ऐसे असामाजिक कार्य तेजी से अपना नेटवर्क पैला रहे है,जिन्हे न तो भारतीय कानून इजाजत देता है और न ही समाज,देवो की भूमि कही जाने वाली धरती को आज कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है,इसकी पवित्रता को कलंकित करने का जाल बुना जा रहा है,और सरकार के पास ऐसी कोई बड़ी योजना दिखाई नही दे रही जो ऐसे असामाजिक तत्वाओं के खिलाफ कोई अभियान छेड सके,देवभूमि मे रोज ही ऐसे काम हो रहे है जो देवभूमि के साथ साथ सरकार पर भी न जाने ऐसे कितने सवाल खडे करता है जिसका जवाब मिलना बहुत आवश्यक है,

बता दें की देहरादून मे अय्याशी का अड्डा बने सहसपुर के होरावाला स्थित संजीवनी रिजार्ट को सील करने के लिए पुलिस ने संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। बीती 10 अप्रैल को इस रिजार्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई थी। इस दौरान आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इसके खिलाफ एक पुलिस रिपोर्ट तैयार कर ली गई है इसमें रिजार्ट को सील करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीती 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस रिजार्ट में अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा था।

इस दौरान एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। जबकि अन्य कमरों में 15 युवतियां थी। युवतियों ने बताया कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जबकि, दीपक निवासी सोरना डोबरी सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली चंडीगढ़ को पकड़ा गया था।

इस दौरान कई मौके से फरार हो गए थे। बताया की रिजार्ट के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। पता चला कि रिजार्ट लीज पर दिया गया था। संचालक अमित गर्ग फरार हो गया था। रिजार्ट में मिले रजिस्ट्रर में सात अप्रैल के बाद किसी की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने होटल में अवैध गतिविधियों के साक्ष्य जुटाए और आरोपितों के बयान के आधार पर रिजार्ट को सील करने की संस्तुति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *