1687522233941

उत्तरप्रदेश पुलिस को कलंकित करते बिजनौर पुलिस के पांच जवान,जिनकी शर्मनाक हरकत पर एसएसपी नें कर दिया लाइन हाजिर,

THE POLICE TODAY

बिजनौर / योगी सरकार के आने के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस मे यूँ तो सुधार पर सुधार हुए है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे पुलिसकर्मी शेष है जो वर्दी मे गुंडों की भूमिका निभा रहे है फिल्मो मे अक्सर देखा होगा की कुछ विलेन पुलिसवाले समाज की रक्षा करने के बाजाय उनका शोषण करते है,ये वही पुलिस वाले होते है जो अपराधियों से तो मधुर संबंध रखते है लेकिन आम जनता पर जुल्म ढाते है,इतना ही नही अपने विभाग,ईमान ओर फर्ज़ के साथ भी गद्दारी करते है,सबसे बड़ी ओर शर्मनाक हरकत जो फिल्मो मे दिखाई जाती है वो ये है की विलेन पुलिस कर्मी गरीब लोगों के होटलों ओर ठेलियों पर फोकट का खाकर चलते बनते है अगर कोई दूकानदार पैसे मांग लेता है तो उसे वर्दी का रौब दिखाकर चुप कर दिया जाता है,लेकिन आज जो घटना आपको बताने जा रहे है वो किसी फ़िल्म की स्टोरी नही बल्कि बिजनौर की  घटना है जहाँ कुछ पुलिसवाले उत्तरप्रदेश पुलिस को कलंकित करने का काम कर रहे थे,लेकिन शिकायत मिलने पर वहाँ के एसएसपी नें उनकी हरकतो को कतई मंजूर नही किया ओर तुरत उन पर एक्शन लिया,

बता दें की बिजनौर जिले में खाकी वर्दी का रौब दिखाना पांच पुलिस वालों को महंगा पड़ा है. आरोप है कि ये पांचों सिपाही रोजाना होटल से अफसरों के नाम पर फ्री मे खाना पैक कराकर ले जाते थे.जिसकी शिकायत होटल स्वामी ने एसपी से कर डाली . इसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए सभी पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया . साथ ही विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं. ये सभी पुलिसकर्मी थाना नूरपुर में तैनात थे.आरोप है कि ये पांचो पुलिस कर्मी बिना पैसा चुकाए होटल से खाना पैकिंग कराकर ले जाते थे. इस मामले में उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. तत्काल प्रभाव से इनकी रवानगी भी कर दी गई.

जानिये कौन है ये पांचो पुलिसकर्मी जिन्हे थीं फोकट का खाने की आदत,

बता दें कि नूरपुर के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम होटल के पीड़ित मालिक ने एसपी नीरज कुमार जादौन के समक्ष पेश होकर शिकायती पत्र दिया. जिसमें नूरपुर में तैनात पांच पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों के नाम पर मुफ्त में खाना पैकिंग कराने का आरोप लगाया गया. बताया गया कि आए दिन उक्त सिपाही अधिकारियों के नाम पर खाना पैकिंग कराकर ले जाते हैं.

Screenshot 20230623 165903 Chrome

एसपी नीरज कुमार जादौन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अमित हून, कपिल तेवतिया, हिटलर खान, विकास बैंसला, राहुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों की विभागीय जाँच कराने के भी आदेश जारी किये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *