सिडकुल के आस पास रोशनाबाद की नई बस्तियों व कॉलोनीयों मे बड़े स्तर पर हो रही बिजली चोरी, सूर्य नगर व शिवम विहार बने बिजली चोरी का बड़ा अड्डा
NEWS / THE POLICE TODAY
रोशनाबाद / बता दें की सिडकुल के पास जितनी भी नई कॉलोनीय है वो चाहे सूर्य विहार हो या शिवम विहार या फिर जामा मस्जिद के पास छोटा पाकिस्तान नाम से फेमस हो रही अवैध कालोनी हो, इन कालोनीयों मे धड़ल्ले से बिजली चोरी का खेल चल रहा है,बड़े स्तर पर बाहरी लोगों द्वारा किराया वसूली के लिए बड़ी बड़ी बिल्डिंगे बना कर किराए का व्यापार किया जा रहा है ओर इन्ही बिल्डिंगो की अगर बात करें तो लगभग 95% बिल्डिंगो मे पूर्ण रूप से बिजली चोरी कर बिजली विभाग को लाखों रूपये का चूना हर माह लगाया जा रहा है,
सांय 6 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक इन बिल्डिंगो मे तारों पर कटुवे डल जाते है उसके बाद इन बिल्डिंगो मे बिजली चोरी कर हीटर,बड़े कूलर,यहाँ तक की एसी ओर प्रेस भी धड़ल्ले से चलाई जाती है,लेकिन इन कालोनीयों मे बिजली विभाग की ओर से कभी कोई बड़ी कार्यवाही आज तक नही हुई,जबकि बिजली विभाग को आवश्यकता है की इन बिजली चोरो पर छापेमारी कर चोरी को रोका जाए,















