Screenshot 20230625 204741 Dailyhunt

देहरादून के दो सिपाहियों नें चोर को दे डाली ऑन द स्पॉट तालीबानी सजा,एसएसपी नें दोनों को कर दिया लाइन हाजिर

NEWS / THE POLICE TODAY

देहरादून: जिलेके ग्रामीण इलाके विकासनगर से मित्र पुलिस को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक कांस्टेबल एक चोर को तालिबानी सजा देते हुए उसके घुटने पर ठोकरें मार रहा है. इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. जिस पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है.पूरे मामले की जांच सीओ विकासनगर को दी गई है. जांच के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

खाकी के रूप में खलनायक बनी मित्र पुलिस पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का ये वायरल विडियो थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत बद्रीपुर गांव का है. वीडियो में कांस्टेबल चोरी के आरोपी को न सिर्फ बुरी तरह से पीट रहा है, बल्कि अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग करता नजर आ रहा हैं. वर्दी की हनक में पुलिस कर्मी कभी चोरी के आरोपी के टांगों पर लकड़ी से मार रहा है, तो कभी पुलिसिया बूट तले चोर के पैर की अंगुलियां रौंद रहा है. खाकी के इस खलनायक की तस्वीर देखकर क्षेत्र में मित्र पुलिस कहे जाने वाली खाकी की जमकर किरकीरी हो रही है.

दोनों कांस्टेबल को किया गया लाइन हाजिर: एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आज सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली की चौकी धर्मावाला, थाना सहसपुर में नियुक्त कांस्टेबल दिनेश सेमवाल और कांस्टेबल मनोज भारती द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है. जिस पर संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ विकासनगर को दी गई है. जांच के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *