लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर अब इस कारोबारी से मांगी कई करोड़ की फिरौती, जानिये कौन है ये व्यापारी,
NEWS / THE POLICE TODAY
दिल्ली के पश्चमी विहार इलाके मे रहने वाले एक कारोबारी से आने वाली इसी 16 तारीख को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।यह रंगदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी गई,
हालाकी दिल्ली पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत पर एक केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच भी की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई अभी जेल में बंद है और गोल्डी बराड़ के बारे में बताया गया है कि वो कनाडा में छिपा हुआ है। गोल्डी बराड़ विदेश से ही अपना गैंग चला रहा है और लोगों को धमकियाँ दे रहा है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल भी अब अपराध के रास्ते पर चल पड़ा है। उसी ने दिल्ली के व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी बिश्नोई और बराड़ के नाम पर मांगी है। कारोबारी से अनमोल की हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
अभी कुछ ही दिनों पहले यह खबर आई थी कि गोल्डी बराड़ ने मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में हनी सिंह ने दिल्ली में पुलिस कमिश्नर के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। रैपर हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वो काफी डरे हुए है। हनी सिंह ने बताया था कि उन्हें विदेश के नंबर से वॉयस कॉल के जरिए धमकी दी गई थी जिसके बाद से वो और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है।
बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ के बारे में बताया जाता है कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला की हत्या में भी उसका हाथ रहा है। वो कनाडा में बैठे-बैठे अपने शार्गिदों से भारत में कई तरह के अपराध में संलिप्त हैं। इसमें हत्या और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं।















