PhotoCollage 1687852584536

जानिये कौन है उत्तरप्रदेश के ये ड्रग माफिया जिन्हे कईं लाख की स्मैक के साथ धर लिया हरिद्वार पुलिस नें,

THE POLICE TODAY

हरिद्वार बहादराबाद / पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार लोगों को जागरूक कर रही है तो वही समाज के लोगों से इस लड़ाई मे सहयोग की भी अपील कर रही है,जिसके चलते समाज के लोग पुलिस का सहयोग कर स्वयं के बच्चो के भविष्य को सवारने का काम कर रहे है जिसके चलते लगातार ग्रामीण क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा लगाईं जा रही चौपलो का भी अच्छा प्रभाव नजर आने लगा है

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह की पहल पर आयोजित की जा रही चौपाल का पूरा असर दिख रहा है लोगों द्वारा दी गई अहम जानकारी के चलते ही आज कुछ ड्रग माफियाओं को हरिद्वार पुलिस नें गिरफ्तार किया है,वही हरिद्वार एसएसपी लगातार आम जनता से इस मुहीम मे सहयोग की अपील करते हुए कहते है की जनता सहयोग करती रहेगी तो हम
निसंदेह सफल होंगे

हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज आमजन की सूचना पर बड़ी सफलता हासिल की है करीब 15 लाख कीमत की स्मैक के साथ दो ड्रग डीलरों को दबोचने में सफलता हासिल की है ।पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने पुराना पथरी पावर हाउस के पास से अभियुक्त नाजिम और रेहान को दबोचा, जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि दोनों स्मैक पीने के आदी है तथा बरेली/ शाहजहापुर से स्मैक लाकर यहां फुटकर में बेचते हैं जिससे अपने पीने का शौक भी पूरा हो जाता है और अच्छी कमाई भी हो जाती है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बहादराबाद में सम्बंधित धाराओं व एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है

अब सवाल ये भी है की बरेली से स्मैक किससे लाए थे और यहां किसको बेचते थे तो उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है ।।अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम की अगर बात करें तो मुख्य रूप से
थानाध्यक्ष बहादराबाद अनिल चौहान, उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल,कांस्टेबल सुनील, राहुल व पीआरडी अमजद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *