1687867697523

लक्सर पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन क्षेत्र में रहने वाले दबोचे 30 संदिग्ध,की गई पुलिस एक्ट में बड़ी कार्यवाही

NEWS / THE POLICE TODAY

लक्सर / हरिद्वार पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है जो जनपद मे बिना किसी सत्यापन के रह रहे है,बता दें की ये मुहीम मात्र इसी लिए है की क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की अवैध व अपराधिक गतिविधियों से समाज व जनता सुरक्षित रहे,क्योंकि हरिद्वार एक धार्मिक स्थल होने के साथ साथ अब औद्योगिक क्षेत्र भी है यहाँ सम्पूर्ण भारत से लोग घूमने भी आते है,ओर रोजगार के लिए भी निवास करते है,जिस कारण पिछले दस वर्षो मे यहाँ अपराधिक गतिविधियाँ बढ़ चुकी है जबकि हैरान करने वाली बात ये भी है की यहाँ जितनी भी अपराधिक गतिविधियाँ हो रही है वो अधिकतर बाहरी राज्यों के असामाजिक व अपराधी प्रवर्ति के लोगो के कारण ही हो रही है,अब कुछ ही दिन शेष बचे है यहाँ कावड़ मेले की शुरुआत भी होने जा रही है जिसके चलते प्रशासन के सामने एक ओर व्यवस्थाओं की चुनौती होंगी तो दूसरी ओर मेले को शकुशल सम्पन्न कराने की,

आज कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्बा लक्सर, सुल्तानपुर, भिक्कमपुर क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी, मजदूर, फड़ ठेली वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सत्यापन अभियान चलाया गया।
जिसके दौरान पुलिस टीम द्वारा लगभग 30 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा थाने लाकर पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *