1687948482984

रोशनाबाद जहाँ कबाडियों की मौज ही मौज, रातों रात कर देते है चोरी के माल को गायब, नावोदय नगर से केविन केयर तक बैठे अवैध कबाड़ी,

NEWS / THE POLICE TODAY

रोशनाबाद / औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल बढ़ते अपराध का एक अड्डा पहले से था,जहाँ पुलिस को दिन रात मेहनत करनी पडती है चूंकि यहाँ बाहरी लोगों के अस्थाई निवास ओर किराएदारों के सत्यापन भी पुलिस के लिए सिरदर्दी रहे है लेकिन अब यहाँ एक परेशानी ओर भी बढ़ चुकी है ओर वो है रोशनाबाद के आस पास के क्षेत्रों मे चोरी,ओर बड़ी बात ये है की इसी क्षेत्र मे ऐसे बहुत से कबाड़ी दूकान व गोदाम खोले बैठे है जो चोरी का सामान खरीदने ओर उसे समय से गायब करने की कला मे अच्छे खासे माहिर है,ज़ब तक पुलिस इन काबदियों तक पहुँचती है तब तक ये चोरी के ख़रीदे गए माल को स्वाहा कर देते है,हालाकी कई बार पहले इस क्षेत्र से कबाड़ी जेल भी जा चुके है,

रोशनाबाद सिडकुल एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है,जहाँ बड़ी बड़ी फैक्ट्रीयों से भारी मात्रा मे स्क्रैप निकलता है,ओर इसे खरीदने के लिए किसी रजिस्टर्ड स्क्रैप डीलर की जरूरत होती है,जिनके पास लाइसेंस के साथ साथ जीएसटी सर्टिफिकेट,पोलूशन सर्टिफिकेट,फायर एन ऑ सी जैसे बहुत से दास्तावेजों का होना अनिवार्य है,
लेकिन हैरानी की बात ये है की सिडकुल के आस पास ही रोशनाबाद मे ऐसे बहुत से कबाड़ी गोदाम खोलकर दुकाने चला रहे है जिनके पास सम्बंधित दास्तावेज होने तो दूर की बात है इन्हे इनके बारे मे जानकारी भी नही,

इन गोदामों पर जमकर होती है हेरा फेरी,

बता दें की रोशनाबाद के जिस क्षेत्र मे काबड़ियों द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है वो स्थान प्रसाशन की नाक नीचे ही है,नावोदय नगर रोशनाबाद से लेकर केविन केयर तक न जाने ऐसे कितने कबाड़ी बैठे है,जो अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे है ओर आपको ये भी बता दें की इनमे से ऐसे कई कबाड़ी है जो चोरी का माल इधर से उधर करने पर पहले कई बार जेल जा चुके है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *